Grah Gochar November 2022: देवताओं के गुरु बृहस्पति इस समय अपनी ही राशि में मार्गी हैं। इससे शुभ योग बन रहा है, जो कई राशियों के जातकों के लिए लाभप्रद माना जा रहा है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु बृहस्पति 24 नवंबर से अपनी ही राशि में मार्गी हैं, इससे मीन राशि में गजकेसरी राजयोग बन रहा है। इस योग के बनने से कई राशियों के जातकों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। आइए जानते हैं कि गजकेसरी राजयोग का लाभ किस-किस राशियों के लोगों को मिल सकता है।
मेष राशि (Guru Margi November 2022)
इस राशि के जातकों को गजकेसरी राजयोग बनने से लाभ हो सकता है। इस दौरान लंबे समय से रूका हुआ पैसा मिल सकता है। कई इच्छाएं भी पूरी हो सकती हैं। धन लाभ भी होने की संभावना है। परिवार में भी खुशियां आ सकती हैं।
कर्क राशि (Gochar November 2022)
इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर लाभप्रद हो सकता है। जातकों को भाग्य का साथ मिल सकता है। पिछली परेशानियों से निताज मिल सकता है। वहीं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को इस दौरान अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
कन्या राशि (Grah Gochar 2022)
इस राशि के जातकों को जीवन में कई सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर भी समय आपके पक्ष में हो सकता है और अधिकारियों का साथ भी मिल सकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति आपका रूझान बढ़ सकता है।
सिंह राशि (Grah Gochar November 2022)
सिंह राशि के जातकों को गुरु बृहस्पति का साथ मिल सकता है। निवेश से लाभ हो सकता है। इस दौरान घर में भी खुशियों का वातावरण हो सकता है। करियर में भी आगे बढ़ने के कई मौके मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Guru Margi 2022)
इस दौरान जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। कई बिगड़े काम भी बन सकते हैं। सामाजिक दायरा और मान-सम्मान भी बढ़ सकता है। परिवार के लोगों का पूरा सहयोग इस दौरान मिलेगा। कारोबार में भी लाभ हो सकता है। आप कोई नया व्यापार भी शुरू कर सकते हैं।