Gajkesri Rajyog: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ और अशुभ योग बनाते हैं। आपको बता दें कि गुरु बृहस्पति मीन राशि में विराजमान हैं और 25 जनवरी की रात को चंद्रमा ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे गजकेसरी योग का निर्माण होगा। जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी है, जिनको इस समय विशेष धनलाभ और करियर में तरक्की के योग बने हुए हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म स्थान पर बनेगा। जिससे बेरोजगार लोगों नई नौकरी मिल सकती है या बात चल सकती है। वहीं धन- धान्य में वृद्धि होगी। साथ ही सुख- साधन बढ़ेंगे। मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। इस अवधि में नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
गजकेसरी राजयोग कर्क राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग नवम भाव में बन रहा है, जिसे त्रिकोण भाव भी माना गया है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है और वह चुनाव भी जीत सकते हैं। जो लोग नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनको नई नौकरी मिल सकती है। वहीं काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
प लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से सप्तम भाव में बनने जा रहा है। जिसे वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। साथ ही इस समय आपको अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन भी इस अवधि में आपका अच्छा रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की सलाह से इस वक्त जो काम करेंगे उसमें आपको लाभ की प्राप्ति होगी।