Gajkesari Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव कुछ राशियों पर सकारात्मक पड़ता है तो कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। फ्यूचर पंचांग के मुताबिक चंद्रमा 26 फरवरी को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पर गुरु बृहस्पति पहले से स्थित हैं। ऐसे में गुरु और चंद्र की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। वहीं इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेग। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इन लोगो के जीवन में कुछ पॉजिटिव बदलाव आ सकते हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…
22 फरवरी से मकर, मिथुन और मीन राशि वालों के जीवन में आ सकता है सकारात्मक बदलाव, न्यायाधीश शनि उत्तराभाद्रपद के द्वितीय पद में करेंगे प्रवेश
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा मिल सकती है। साथ ही इस समय आपकी सोच सकारात्मक होगी। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहने के संकेत हैं। साथ ही इस दौरान अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
तुला राशि (Libra Zodiac)
आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको कार्यों में किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही जो कार्य अटके हुए थे वो बन सकते हैं। वहीं इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। साथ ही इस समय देश- विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। इसलिए लगातार बहसबाजी से बचें।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
गजकेसरी राजयोग बनना कन्या राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय काम- कारोबार में तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनकी नौकरी की बात चल सकती है। साथ ही जो व्यापारी वर्ग है, वो कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं। लेकिन इस आपको जल्दबाजी में निवेश नहीं करना चाहिए। सोच-समझकर फैसले लेने चाहिए।
यह भी पढ़ें:
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
