Four Rajyog In Horoscope: वैदिक ज्योतिष में ग्रह समय- समय पर राजयोग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। साथ ही इन योगों का प्रभाव किसी व्यक्ति को शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि 20 साल बाद 4 राजयोगों का निर्माण हो रहा है। इन राजयोगों का नाम है- सत्कीर्ति, हर्ष, भारती और वरिष्ठ। इन राजयोगों का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इन राजयोग के प्रभाव पड़ने से आर्थिक लाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
चार राजयोग बनने से धनु राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि शनि देव के गोचर करते समय धनु राशि के जातकों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिल गई है। इसलिए आपको हर काम में सफलता मिल सकती है। पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आप कोई वाहन या भूमि खरीद की योजना बना सकते हैं या फिर खरीद सकते हैं। दरअसल, इस दौरान आपके भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। वहीं जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। समाज में मान- सम्मान की प्राप्ति होगी।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए 4 राजयोग बनना अनुकूल साबित हो सकते हैं। इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। वहीं अप्रैल में आपको पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपको कार्यों में किस्मत का साथ मिल सकता है। इस दौरान समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगा और आपके यश में वृद्धि होगी। इस दौरान आप कार्यक्षेत्र में मन चाहे परिणाम हासिल हो सकते हैं। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
चार राजयोग बनने से तुला राशि के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि आपको 17 जनवरी से ढैय्या से भी मुक्ति मिल गई है। इसलिए जो व्यापारी हैं, उनको कारोबार में लाभ हो सकता है। इस दौरान आपकी मेहनत रंग लाएगी। अपने मेहनत से आपको खूब धन लाभ होने की संभावना है। यानी इस दौरान नौकरी और व्यापार में किए गए प्रयास सफल रह सकते हैं।
वहीं सेहत में भी सुधार आएगा। साथ ही इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र या निजी जीवन से जुड़ा कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।