Surya Grahan (Solar Eclipse) 2023 Date: ग्रहण के दौरान दृश्य काफी अद्भुत होता है। इसलिए लोगों में खगोलीय घटना को लेकर उत्सुकता बनी रहती है। ग्रहण न सिर्फ एक खगोलीय घटना मानी जाती है बल्कि सनातन धर्म में भी इसका धार्मिक महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतने को कहा जाता है। श्रीमद भगवद गीता के अनुसार इस दौरान पूजा-अर्चना का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। आइए जानते हैं साल 2023 का पहला ग्रहण किस दिन और कब लग रहा है।
सूर्य ग्रहण 2023 डेट और टाइम । Surya Grahan 2023 Date And Time
हिंदी तिथि | वैशाख मास कृष्ण पक्ष अमावस्या |
तारीख | 20 अप्रैल 2023, गुरुवार |
सूर्य ग्रहण प्रारंभ समय | सुबह काल 7:05 बजे |
सूर्य ग्रहण समाप्त समय | दोपहर 12:29 बजे |
कहां-कहां दिखाई देगा | जापान, समोआ, सोलोमन, बरूनी, कंबोडिया, चीन, अमेरिका, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, माइक्रोनेशिया, दक्षिण पेसिफिक सागर, तिमोर, न्यूजीलैंड, मलेशिया, फिजी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, ताइवान, दक्षिण हिंद महासागर |
क्या भारत में दिखेगा ग्रहण?
इस बार साल का पहला सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा। भारत में सूर्य ग्रहण के दृश्य न होने के कारण धार्मिक मान्यता के अनुसार इसका कोई धार्मिक प्रभाव नहीं होगा। चूंकि ग्रहण के दृश्यता के साथ ही सूतक काल मान्य होता है और ग्रहण न दिखाई देने के चलते साल 2023 के पहले ग्रहण का भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह सूर्य ग्रहण कंकणाकृति (annular solar eclipse) आकार का होगा, जो कि वैशाख मास के कृष्ण पक्ष में मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लग रहा है। सूर्य की उच्च राशि मेष है और अश्विनी केतु का नक्षत्र है इसलिए इस ग्रहण का तीव्र प्रभाव देखने को मिलेगा।
ग्रहण के दौरान ध्यान रखने योग बातें
गर्भवती महिलाओं के लिए भी ग्रहण अच्छा नहीं माना जाता है। कुछ पौराणिक सिद्धांतों के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान अपने घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए क्योंकि यह उनके और उनके बच्चे के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसा कहा जाता है कि इस समय जाने वाली महिलाओं को प्रसव के दौरान कठिनाई का सामना करना पड़ता है या उनके बच्चे असामान्यताओं के साथ पैदा होते हैं।
सूर्य ग्रहण को सीधे नंगी आंखों से देखने से आपके रेटिना को नुकसान हो सकता है और सबसे खराब स्थिति में, इससे अंधापन भी हो सकता है। अगर आप सूर्य ग्रहण देखना चाहते हैं तो इसके लिए विशेष सूर्यग्रहण चश्मे का इस्तेमाल करें। कई लोग सनग्लासेस या फोटोग्राफिक निगेटिव का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये चीजें बिल्कुल भी कारगर नहीं होती हैं।
कुछ लोगों का मानना है कि ग्रहण आपके पाचन तंत्र को भी बाधित कर सकता है। इसी वजह से लोग सूर्य ग्रहण समाप्त होने तक कुछ भी खाने-पीने से परहेज करते हैं। वहीं कुछ मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण आपको थका हुआ और सुस्त महसूस करवा सकता है। भले ही आपको रात में अच्छी नींद आई हो, फिर भी आप थकान महसूस कर सकते हैं। किसी भी तरह का बड़ा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है क्योंकि इसका कोई फायदा आपको नहीं मिल सकता है। कहा जाता है कि इस खगोलीय घटना का आपके मूड पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आप बिना किसी विशेष कारण के चिड़चिड़े या उदास महसूस कर सकते हैं।