Feng Shui Remedy: फेंगशुई दो शब्दों से मिलकर बना है। फेंग यानि वायु और शुई यानि जल। फेंगशुई में हवा-पानी आदि तत्वों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की जाती है। वहीं यह एक चीनी वास्तु शास्त्र है। फेंगशुई में कई ऐसे उपाय (Feng Shui Upay) बताए गए हैं, जिनको करने से जीवन में सुख- समृद्धि आने की मान्यता है। साथ ही फेंगशुई के उपाय करने से वास्तु दोष (Vastu Dosh) से भी मुक्ति पाई जा सकती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…
रखें लाफिंग बुद्धा
फेंगशुई में लाफिंग बुध्दा बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए ड्राइंग रूम, लिविंग रूम व ऑफिस में हसंते हुए लाफिंग बुद्धा रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख- समृद्धि रहने की मान्यता है।
धातु का कछुआ
फेंगशुई के अनुसार घर पर धातु का कछुआ रखना शुभ माना जाता है। घर पर कछुआ रखने से बीमारियों से मुक्ति मिल सकती है। वहीं गुप्त शत्रुओं पर जीत मिलने की मान्यता है। धन में बढ़ोतरी के लिए धातु से निर्मित कछुआ लेकर उसे पानी भरे जार में उत्तर दिशा में रख दें। क्योंकि उत्तर दिशा में भगवान कुबेर का निवास माना गया है।
चीनी सिक्के
फेंगशुई में चीनी सिक्कों को बेहत प्रभावशाली माना जाता है। मान्यता है इन सिक्कों को धन रखने की जगह पर रखना चाहिए। ऐसा करने से आय में वृद्धि होने की मान्यता है। साथ ही फिजूल खर्चों पर रोग लगती है और धन की सेविंग होती है।
घर के मुख्य द्वार पर लटकाएं घंटी
फेंगशुई के अनुसार घर के मुख्य द्वार या खिड़की के पास बेल्स या घंटी को टांग दें। इससे जो आवाज पैदा होती है उससे घर का माहौल हमेशा सकारात्मक बना रहता है। साथ ही वास्तु दोष से भी मुक्ति मिलने की मान्यता है और मां लक्ष्मी का भी निवास बना रहता है।
इस दिशा में रखें पिरामिड
पिरामिड को घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इसे रखने से घर से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। साथ ही आर्थिक संपन्नता आती है। पिरामिड को रखने से पहले उसे गंगाजल से जरूर शुद्ध कर लें।
रखें लवबर्ड की मूर्ति
लव बर्ड जैसे पक्षी प्रेम के प्रतीक माने जाते हैं। मतलब जिन घरों में पति- पत्नी के बीच छोटी- छोटी बातों पर लड़ाईयां हो जाती हैं और सामंजस्य नहीं बनता है, तो उनको अपने बेडरूप में लवबर्ड पक्षी की मूर्ति रखनी चाहिए।