वैदिक ज्योतिष में पन्ना रत्न को बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक माना जाता है। मान्यता है कि यह रत्न ग्रहों के राजकुमार बुध की स्थिति को जन्मकुंडली में मजबूत करता है, जिससे व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की शक्ति बेहतर हो सकती है। खासतौर पर करियर, शिक्षा, कारोबार और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए पन्ना बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सही विधि और शुभ मुहूर्त में धारण किया गया पन्ना जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आर्थिक उन्नति और मानसिक शांति ला सकता है। यही वजह है कि आज भी पन्ना रत्न को सबसे लोकप्रिय और प्रभावशाली रत्नों में गिना जाता है। आइए जानते हैं पन्ना धारण करने की सही विधि और इसके लाभ…
माणिक्य इन राशियों का माना जाता है लकी स्टोन, जानिए धारण करने के नियम और लाभ
इन राशियों के लिए पन्ना रहता है शुभ
ज्योतिष शास्त्र मुताबिक अगर आपकी राशि कन्या और मिथुन है तो आप अपनी जन्मकुंडली किसी अच्छे ज्योतिषी को दिखाकर पन्ना धारण कर सकते हैं। वहीं अगर जन्मपत्री में बुध ग्रह उच्च का या मित्र राशि का विराजमान हैं तो भी पन्ना पहन सकते हैं। वहीं कुंडली के पंचम, लग्न और नवम स्थान में मिथुन या कन्या राशि है तो भी पन्ना धारण करना शुभ रहता है। साथ ही अगर आप पर बुध की महादशा चल रही है और बुध कुंडली में शुभ स्थित हैं तो आप पन्ना पहन सकते हैं।
पन्ना धारण करने के लाभ
ज्योतिष शास्त्र अनुसार पन्ना रत्न का संबंध बुध ग्रह से माना जाता है। मान्यता है कि पन्ना धारण करने से व्यक्ति की बुद्धि, वाणी और निर्णय लेने की क्षमता में सुधार आता है। यह रत्न विशेष रूप से उन लोगों के लिए शुभ माना जाता है, जो शिक्षा, लेखन, मीडिया, व्यापार, बैंकिंग और कम्युनिकेशन से जुड़े क्षेत्रों में कार्य करते हैं। कहा जाता है कि पन्ना पहनने से मानसिक एकाग्रता बढ़ती है और व्यक्ति आत्मविश्वास के साथ अपने कार्य पूरे कर पाता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पन्ना आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी सहायक माना जाता है। मान्यता है कि इसे धारण करने से व्यापार में लाभ, करियर में नई संभावनाएं और धन संबंधी समस्याओं में राहत मिल सकती है। वहीं पन्ना धारण करने से डिवेटिंग पावर बढ़ती है। साथ ही पन्ना पहनने से त्वचा और तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलने की संभावना रहती है।
माणिक्य इन राशियों का माना जाता है लकी स्टोन, जानिए धारण करने के नियम और लाभ
जानिए धारण करने की सही विधि
पन्ना को बाजार से लगभग सवा 7 रत्ती खरीदना चाहिए। वहीं पन्ना को बुधवार के दिन धारण कर सकते हैं। साथ ही पन्ना को बुध की होरा में पहनना शुभ माना जाता है। वहीं पन्ना को सोना या तांबे के धातु में धारण करना चाहिए। वहीं पन्ना हाथ की सबसे छोटी ऊंगली (कनिष्ठा) में धारण किया जाता है। वहीं आपको बता दें कि कि पन्ना धारण करने से एक रात पहले उसे गंगाजल, शहद, मिश्री और दूध के घोल में डुबोकर रख दें। उसके बाद शुद्ध करके धारण कर लें। पन्ना धारण करने के बाद ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः” – मंत्र का 108 बार जप करें।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
