Effect of Shani Uday on zodiac signs: शनिवार 5 मार्च को शनि अपनी ही राशि कुंभ में अस्त हो रहे हैं। शनि देव 30 जनवरी से इसी राशि में कमजोर अवस्था में हैं। शनि का उदित होना कुछ राशियों के लिए शुभ संयोग लेकर आएगा, लेकिन शनि के साथ सूर्य और बुध भी कुंभ राशि में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशियों पर शनि का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में शनि के वक्री होने से वृष, कन्या समेत इन 5 राशियों को लाभ होने की जगह नुकसान हो सकता है। आइए जानें कि शनि के वक्री होने से किन राशियों को परेशानी हो सकती है।
वृष राशि पर शनि का अशुभ प्रभाव
वृष राशि वालों के लिए शनि का उदय मध्यम फलदायी रहेगा। इस अवधि में नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की वजह से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। यह अवधि निवेश के लिए अनुकूल नहीं है और किसी पर हद से ज्यादा भरोसा करने से बचें। पिता के साथ कुछ बातों को लेकर अनबन हो सकती है, जिससे आप असहज दिखेंगे। कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास की कमी के कारण काम पूरा करने में कठिनाई हो सकती है।
कन्या राशि पर शनि का अशुभ प्रभाव
शनि के उदय होने से कन्या राशि वालों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा लेकिन सहकर्मियों के कारण परेशानी हो सकती है। शनि के उदय होने के कारण खर्चों पर नियंत्रण रखें। शब्दों का प्रयोग संयम से करें, अन्यथा विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यदि आप कोई योजना बना रहे हैं तो उसे कुछ समय के लिए टाल देना ही बेहतर होगा। निजी और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाकर चलने पर ही आप चीजों को अच्छे से समझ सकते हैं, नहीं तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
वृश्चिक राशि पर शनि का अशुभ प्रभाव
वृश्चिक राशि वालों के लिए शनि का उदय मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस अवधि में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा, लेकिन किसी प्रियजन के कारण सरकारी कार्यों में बाधा आ सकती है। भाग्य की कमी के कारण आपको कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। शनि के उदित होने से इस राशि के लोगों का अपने भाईयों से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। साथ ही विवाह में भी सावधानी बरतें और शब्दों का प्रयोग संयम से करें, नहीं तो कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
मकर राशि पर शनि का अशुभ प्रभाव
शनि आपकी राशि में दूसरे भाव में रहेगा। इस अवधि में पेशेवर जीवन के तनाव के कारण पारिवारिक माहौल थोड़ा अशांत हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और उनकी जांच कराते रहें। इस अवधि में आप खुद को सामाजिक परिस्थितियों में बंधा हुआ पा सकते हैं। भाई-बहनों से किसी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है। खुद को शांत रखें और उचित शब्दों का प्रयोग करते हुए किसी के सामने अपनी बात रखें। बाहर का खाना आपकी सेहत पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है।
मीन राशि पर शनि का अशुभ प्रभाव
शनि आपकी राशि से बारहवें भाव में रहेगा। इस दौरान प्रेम जीवन और विवाह में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, बातचीत करते रहें और समझदारी दिखाएं। इस अवधि में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। पार्टनरशिप में कारोबार करने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है, जिससे कारोबार पर नकारात्मक असर पड़ेगा। घर के रख-रखाव पर कुछ धन खर्च हो सकता है, इसलिए अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। इस अवधि में किसी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है।