स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने का अलग-अलग अर्थ होता है। रात को सोते समय ज्यादातर लोगों को तरह-तरह के सपने आते हैं। ऐसा सपना आना सामान्य है। लेकिन कुछ सपने अच्छे होते हैं तो कुछ बेहद बुरे। आपने अपने सपने में क्या देखा? इसके अलग-अलग मायने भी हो सकते हैं।
ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति सपने में जो देखता है उसका संबंध उसके भविष्य से होता है। माना जाता है कि इन सपनों का असर बहुत ही धीमा होता है। लेकिन यह सच है। स्वप्न शास्त्र में कुछ ऐसे भी सपने बताए गए हैं जो दरिद्रता दूर होने के संकेत देते हैं। माना जाता है कि ये शुभ सपने हैं जो धन लाभ में आने वाली बाधाओं को कम करते हैं। कहा जाता है कि कई बार ये सपने इतने अधिक प्रभावी हो जाते हैं कि इनके कारण धन प्राप्ति के योग भी बन सकते हैं।
जल्द चमकेगा आपका भाग्य
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आप सपने में खुला दरवाजा देखते हैं तो यह सपना इस बात का संकेत करता है कि आपका भाग्य जल्द ही चमकेगा। आपकी सभी परेशानियां जल्द ही खत्म होंगी। सपने में किस तरह का दरवाजा देखने का क्या मतलब है? आइए इसे स्वप्न विज्ञान से सीखते हैं।
Dream Meaning : क्या आपने सपने में देखा राजा ? तो आप बन सकते हैं धनवान, जानें अपने सपने का अर्थ
सुबह के समय यह सपना देखना बहुत शुभ
होता है स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में खुला दरवाजा देखना एक विशेष सुझाव देता है। यह सपना खासतौर पर सुबह के समय देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर आप सपने में बाहर से कोई घर देखते हैं और उसके दरवाजे खुले हुए हैं तो यह सपना भी बहुत अच्छा माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके भाग्य के द्वार खुल गए हैं और अब आपके सभी रुके हुए काम पूरे होने वाले हैं।
अच्छा खाना खाते हुए देखना
विद्वानों का मानना है कि जो लोग सपने में खुद को अच्छा खाना खाते हुए देखते हैं, यह धन की ओर इशारा करता है। माना जाता है कि खाने से जुड़े सपने इस बात का संकेत देते हैं कि आने वाले समय में आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और तरक्की होगी।
बंद दरवाजे का सपना देखना
सपने में बंद दरवाजा देखना बहुत ही अशुभ माना जाता है। यह सपना नकारात्मक ऊर्जा लाता है, जो आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। यह सपना बताता है कि आपके चल रहे कार्यों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। कुछ समय के लिए आपके धन की आमद रुक जाएगी और आपकी नौकरी और व्यवसाय में रुकावट आने की संभावना है। यदि आपने ऐसा सपना देखा है तो माला का जाप करें, भगवान के नाम का जाप करें और अपने कुल देवता से प्रार्थना करें कि यह बुरा दौर जल्द ही बीत जाए।
सपने में पानी देखना शुभ या अशुभ?
स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप सपने में बारिश देखते हैं तो यह आपके लिए शुभ संकेत है। इसका अर्थ है धन और भौतिक लाभ। ऐसा सपना इस बात का संकेत करता है कि आपको शुभ समाचार प्राप्त होंगे और आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। वहीं अगर आप सपने में तेज बारिश देखते हैं तो इसका मतलब है मां लक्ष्मी की आप पर कृपा होने वाली है. व्यापार और नौकरी में तरक्की की प्रबल संभावना है। अगर कोई व्यक्ति सपने में साफ पानी देखता है तो यह सपना शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि नौकरीपेशा लोगों की तरक्की होने वाली है। घर में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य का आयोजन होगा
सपने में झाड़ू देखने का मतलब
माना जाता है कि मां लक्ष्मी को झाड़ू बहुत प्रिय है, इसलिए इसे वैभव का प्रतीक भी माना जाता है। कहा जाता है कि जो लोग सपने में झाड़ू देखते हैं उनकी दरिद्रता का नाश होता है और धन लाभ होने लगता है। ऐसा भी कहा जाता है कि ऐसा सपना अपनी पत्नी या मां को जरूर बताना चाहिए।