Sapne Me Sona Or Chandi Dekhna: सपने हर इंसान देखता है। कुछ सपने हमको सुखद एहसास कराते हैं तो कुछ सपने हमको भय का एहसास कराते हैं। आपको बता दें कि ये जरूरी नहीं कि जो सपना आपने देखा होगा हो उसका असल जिंदगी में वो ही मतलब हो। स्वप्न शास्त्र अनुसार जो सपने हम सुबह के समय में देखते हैं वो सत्य साबित होते हैं। यहां हम आज बात करने वाले हैं कि अगर आपको सपने में चांदी, सोना, पीलत या लोहा दिखाई दे तो उसका क्या मतलब होता है। आइए जानते हैं…
सपने में चांदी देखना (Sapne Me Chandi Dekhna)
स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में चांदी देखना बेहद शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं अगर आप अविवाहित हैं तो आपको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है या बात चल सकती है।
सपने में सोना दिखाई देना (Sapne Me Gold Dekhna)
अगर आप सपने में सोना देखने है तो यह एक अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपको कोई अशुभ सूचना मिल सकती है। साथ ही धनहानि हो सकती है। मतलब कहीं पैसा डूब सकता है। कोई बनता – बनता बिगड़ सकता है।
सपने में तांबा देखना (Sapne Me Tamba Dekhna)
स्वप्न शास्त्र मुताबिक अगर आप सपने में तांबा धातु दिखाई दे तो यह एक शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आप जिस लक्ष्य के लिए मेहनत कर रहे हैं, वह लक्ष्य आपको प्राप्त होने वाला है। साथ ही साथ ही आपको व्यापार और करियर में लाभ हो सकता है। धन आगमन के मार्ग बन सकते हैं।
सपने में लोहा देखना (Sapne Me Loha Dekhna)
सपने लोहा देखना शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि उस व्यक्ति को आने वाले समय में उसकी मेहनत का अच्छा फल प्राप्त होने वाला है। साथ ही संतान पक्ष से उसको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं सेहत में सुधार हो सकता है।
सपने में पीतल देखना (Sapne Me Pital Dekhna)
स्वप्न शास्त्र मुताबित अगर आप सपने में पीतल से बनी कोई वस्तु देखते हैं तो ये एक शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि नौकरी पेशा लोगों को ऑफिस में प्रमोशन मिल सकता है। साथ ही घर में कोई मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है।