Dhanteras Shopping 2026: हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान धन्वंतरि और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। इसके अलावा इस दिन सोना-चांदी के अलावा कुछ चीजें खरीदी जाती है, जिससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहें और मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक परेशानियां दूर हो।

आमतौर पर इस दिन लोग सोना-चांदी खरीदना पसंद करते हैं। लेकिन इस समय इनकी कीमत आसमान छू रही हैं। ऐसे में संभव नहीं है कि हर कोई इसे खरीद सके। ऐसे में अगर आप सोना-चांदी के अलावा इन छोटी और शुभ चीजों को भी खरीद सकते हैं।

नमक

धनतेरस के दिन नमक खरीद सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नमक को घर में लाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने और सकारात्मकता बढ़ाने से जोड़कर देखा जाता है। कहा जाता है कि इस दिन नमक घर लाने से सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी हो सकती है। इसलिए इस दिन आप सेंधा नमक या फिर साधारण नमक खरीद सकते हैं।

नई झाड़ू

धनतेरस पर नई झाड़ू ख़रीदना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि झाड़ू घर की गंदगी के साथ साथ नकारात्मकता को भी दूर करने की प्रतीक मानी जाती हैं। इसलिए इस दिन नई झाड़ू खरीदार घर लाना शुभ माना जाता है।

हल्दी की गांठ

हल्दी को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र शुभ माना गया है। पूजा पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में इसका विशेष महत्व है। धनतेरस के दिन घर में हल्दी लाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि, सौभाग्य का आशीर्वाद देती है। इसके साथ ही हल्दी की गांठ को मां लक्ष्मी की पूजा में भी शामिल किया जाता है।

सप्तधान

धनतेरस पर सप्तधान खरीदना भी शुभ माना जाता है। सप्तधान का अर्थ है सात प्रकार के अनाज। इस अनाज में गेहूं, जौ, चावल, मूंग, चना, तिल और बाजरा शामिल होते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अनाज समृद्धि, अन्नपूर्णता और खुशहाली का प्रतीक होता है। इसलिए धनतेरस पर सप्तधान घर लाने से परिवार में अन्न और धन की बरकत बनी रहती हैं।

पीतल और तांबे के बर्तन

धनतेरस पर बर्तन ख़रीदने की परंपरा काफ़ी पुरानी प्रथा है। खास तौर पर पीतल के बर्तन को पवित्र धातु माना गया और इसका इस्तेमाल पूजा-पाठ में भी किया जाता है। मान्यता है कि पीतल के बर्तन धनतेरस के दिन ख़रीदने से घर में सुख- समृद्धि आती है इसलिए इस दिन पीतल की थाली, लोटा, दीपक आदि ला सकते हैं। इसके अलावा धनतेरस पर तांबे के बर्तन भी खरीदना शुभ माना जाता है। इसे सकारात्मकता और शुभता आती है।

साबुत धानिया

धनतेरस के दिन साबुत धानिया खरीदने की भी परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, साबुत धनिया को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। कई लोग धनतेरस पर इसकी खरीदारी करते हैं। इसके साथ ही दिवाली के दिन इसका पूजा में इस्तेमाल किया जाता हैं। इसे घर की खुशहाली और आर्थिक उन्नति की कामना से जोड़कर देखा जाता है।

कौड़ी

धनतेरस के दिन कौड़ी खरीदना भी शुभ माना जाता है। इसका संबंध मां लक्ष्मी से है। इसी के कारण इसे धन-संपत्ति और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन पीली कौड़ियां खरीदकर दिवाली पूजा में इस्तेमाल करना चाहिए और फिर इन्हें तिजोरी में रखना चाहिए।

डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और पारंपरिक प्रचलनों पर आधारित है इसका उद्देश्य केवल जानकारी देना है। इस लेख की जनसत्ता पुष्टि नहीं करता है।