Dhanteras Kab Hai: हिंदू धर्म में दिवाली पर्व का आरंभ धनतेरस के साथ माना जाता है। ये त्योहार धन, वैभव, आरोग्य और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस या धनत्रयोदशी मनाई जाती है। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और कुबेर जी की पूजा करने के साथ-साथ शाम को यमदीप जलाएं जाते हैं।
इस साल 2026 धनतेरस की तारीख को लेकर काफी असमंजस बना हुआ है। दरअसल, इस साल कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर से आरंभ होकर 7 नवंबर को समाप्त हो रही है। ऐसे में लोगों के मन में ये संशय है कि सोना-चांदी सहित अन्य चीजों की खरीदारी से लेकर पूजा का कौन सा शुभ मुहूर्त होगा। आइए द्रिक पंचांग के अनुसार, जानते हैं धनतेरस 2026 की सही तारीख, पूजा का मुहूर्त, खरीदारी का शुभ समय से लेकर धार्मिक महत्व तक।
कब है धनतेरस 2026? (Dhanteras 2026 Date)
द्रिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर को सुबह 10:30 बजे शुरू होगी, जो 7 नवंबर 2026 को सुबह 11:47 बजे समाप्त होगी। ऐसे में धनतेरस का त्योहार 6 नवंबर दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा।
धनतेरस 2026 खरीदारी का पूजा मुहूर्त (Dhanteras 2026 Puja Muhurat)
धनतेरस पूजा मुहूर्त – 06:02 पी एम से 07:57 पी एम
अवधि – 01 घण्टा 56 मिनट
अभिजीत मुहूर्त – सुबह 11:48 से दोपहर 12:32 तक
अमृत काल – रात 10:30 बजे से 12:10 एएम तक
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05:03 से 05:51 बजे तक
प्रदोष काल – 05:33 पी एम से 08:09 पी एम
वृषभ काल – 06:02 पी एम से 07:57 पी एम
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का मुहूर्त (Dhanteras 2026 Gold-Silver Purchase Timing)
खरीदारी का शुभ मुहूर्त – 6 नवंबर को 10:30 ए एम से 7 नवंबर को सुबह 06:37 बजे तक
अवधि – 20 घंटे 07 मिनट
धनतेरस शुभ चौघड़िया मुहूर्त
प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) – 10:30 ए एम से 10:43 ए एम
अपराह्न मुहूर्त (चर) – 04:11 पी एम से 05:33 पी एम
अपराह्न मुहूर्त (शुभ) – 12:05 पी एम से 01:27 पी एम
रात्रि मुहूर्त (लाभ) – 08:49 पी एम से 10:27 पी एम
रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) – 12:05 ए एम से 04:59 ए एम, नवम्बर 07
धनतेरस का महत्व (Dhanteras 2026 Significance)
हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन ही समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। उन्हें भगवान विष्णु का अवतार के साथ आयुर्वेद का देवता माना जाता है। इसी के कारण इसे धनत्रयोदशी कहते हैं। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा करके स्वास्थ्य, निरोगी और लंबी आयु की कामना की जाती है।
इसके अलावा मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। उन्हें धन-वैभव, सौभाग्य और समृद्धि की देवी माना जाता है। ऐसे में धनतेरस पर उनकी पूजा करके घर में सुख-शांति और आर्थिक समृद्धि बनी रहने की मान्यता है। धन्वंतरि जी, मां लक्ष्मी के अलावा कुबेर जी की पूजा की जाती है। उन्हें देवताओं का कोषाध्यक्ष और धन का अधिपति माना जाता है। इस दिन कुबेर जी की पूजा करके आर्थिक उन्नति और धन की स्थिरता की रहने की कामना करते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। यहां पर शुभ मुहूर्त नई दिल्ली के हिसाब से दिया गया है। ये शहर के हिसाब से अलग हो सकता है। इसलिए अपने शहर के अनुसार पंचांग देंखे या पंडित के सलाह लें।
