Dhanteras 2026 Vahan Muhurat: देशभर में धनतेरस का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरी अमृत कलश लेकर निकले थे। इसी के कारण इसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी, कुबेर भगवान के साथ धन्वंतरि भगवान की पूजा करने का विधान है। इसके अलावा शुभ मुहूर्त पर सोना-चांदी, बर्तन, झाड़ू, कौड़ी, कमलगट्टे आदि से लेकर कार, बाइक सहित अन्य वाहन खरीदा जाता है। इस साल धनतेरस 6 नवंबर 2026 को पड़ रही है। अगर आप भी धनतेरस के दिन कार, वाहन, स्कूटर, स्कूटी,बस आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी करने से पहले शुभ मुहूर्त जरूर देख लें। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में वाहन खरीदने से शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं 6 नवंबर धनतेरस के दिन वाहन खरीदने का उत्तम समय…
Dhanteras 2026 LIVE: धनतेरस का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, सोना-चांदी, वाहन खरीदारी का समय सहित सबकुछ
धनतेरस 2026 पर वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त
6 नवंबर को वाहन खरीदने के लिए दिनभर में कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं।
लाभ चौघड़िया: सुबह 7:54 से 9:17 बजे तक
अमृत चौघड़िया– सुबह 9:16 से 10:38 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त-दोपहर 12:00 से 12:45 बजे तक
चर चौघड़िया- दोपहर 4:11 से शाम 5:33 बजे तक
शुभ समय- शाम 6:03 से 7:19 बजे तक
लाभ मुहूर्त- रात 8:49 से 10:27 बजे तक
धनतेरस 2026 राहुकाल
धनतेरस के दिन राहुकाल में वाहन खरीदने से बचना चाहिए, क्योंकि इसे अशुभ मुहूर्त माना जाता है।
दिल्ली: सुबह 10:43 से दोपहर 12:05 बजे तक।
नोएडा: सुबह 10:42 से दोपहर 12:04 बजे तक।
गुरुग्राम: सुबह 10:43 से दोपहर 12:05 बजे तक।
मुंबई: सुबह 10:57 से दोपहर 12:22 बजे तक।
चंडीगढ़: सुबह 10:45 से दोपहर 12:06 बजे तक।
लखनऊ: सुबह 10:27 से 11:50 बजे तक।
भोपाल: सुबह 10:40 से दोपहर 12:04 बजे तक।
कोलकाता: सुबह 9:56 से 11:20 बजे तक।
अहमदाबाद: सुबह 10:59 से दोपहर 12:23 बजे तक।
चेन्नई: सुबह 10:25 से 11:52 बजे तक।
जयपुर: सुबह 10:48 से दोपहर 12:10 बजे तक।
अमृतसर: सुबह 10:53 से दोपहर 12:14 बजे तक।
कानपुर: सुबह 10:29 से 11:52 बजे तक।
6 नवंबर धनतेरस पर बनेगा बुधादित्य राजयोग, मिथुन, सिंह और कुंभ राशि को धन-वैभव में वृद्धि के योग
वाराणसी: सुबह 10:18 से 11:42 बजे तक।
पटना: सुबह 10:10 से 11:33 बजे तक।
पुणे: सुबह 10:53 से दोपहर 12:18 बजे तक।
सूरत: सुबह 10:58 से दोपहर 12:22 बजे तक।
इंदौर: सुबह 10:46 से दोपहर 12:10 बजे तक।
नागपुर: सुबह 10:33 से 11:57 बजे तक।
बेंगलुरु: सुबह 10:36 से दोपहर 12:03 बजे तक।
हैदराबाद: सुबह 10:34 से दोपहर 12:00 बजे तक।
भुवनेश्वर: सुबह 10:05 से 11:30 बजे तक।
गुवाहाटी: सुबह 9:44 से 11:06 बजे तक।
कोच्चि: सुबह 10:40 से दोपहर 12:08 बजे तक।
डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं औऱ धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। शुभ मुहूर्त स्खान के अनुसार बदल सकता है। इसे निश्चित शुभ फल की गांरटी न मानें।
