Dhanteras 2026 Upay: हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इसके साथ ही पांच दिवसीय दिवाली पर्व आरंभ हो जाता है। इसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसी के कारण इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा करने का विधान हैं।

धनतेरस के लिए पूजा करने के साथ-साथ सोना-चांदी के अलावा कुछ शुभ चीजों को खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती हैं। इसके अलावा इस दिन कुछ ज्योतिषीय उपाय भी कर सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रह सकती है।

धनतेरस पर मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन शाम को मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता और शुभता का संचार होता है। घर में खुशहाली बनी रहती है।

भगवान धन्वंतरि की पूजा

धनतेरस का दिन भगवान धन्वंतरि से संबंधित है। इसलिए इस दिन इनकी विधिवत पूजा करें। इसके साथ ही ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय धन्वंतरये अमृतकलशहस्ताय सर्वमयविनाशाय त्रैलोक्यनाथाय श्रीमहाविष्णवे नमः॥’ मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप करने से आरोग्य और निरोगी जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

धनतेरस पर खरीदें झाड़ू

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। इसे मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीदकर उसमें कलावा, अक्षत, फूल आदि से पूजा करें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रह सकती है।

धनतेरस पर खरीदें साबुत धनिया

धनतेरस पर साबुत धनिया खरीदने की पारंपरिक मान्यता है। इस दिन आप भी साबुत धनिया खरीदकर लाएं। इसे धन-धान्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस दिन इसे मां लक्ष्मी को अर्पित करें। बाद में इन्हें घर के किसी गमले में बो दें। इससे घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहेगी।

दिवाली से पहले गुरु-चंद्र ने बनाया गजकेसरी राजयोग, वृषभ समेत इन तीन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते

मां लक्ष्मी को अर्पित करें लाल फूल

धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी को कमल, गुलाब या फिर लाल रंग का फूल अर्पित करें। इससे देवी मां प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।