Dhanteras 2026: हिंदू धर्म में धनतेरस का पर्व बेहद शुभ और खास माना जाता है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। इसे धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करने का विशेष महत्व है। इस दिन सोना, चांदी, बर्तन और नई वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस पर विधि-विधान से पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और परिवार के सदस्यों को अच्छी सेहत का आशीर्वाद मिलता है। आइए जानते हैं कब है धनतरेस का त्योहार और खरीदारी का शुभ मुहूर्त…

आज अहोई अष्टमी पर बन रहा रवि पुष्य योग; जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा- विधि, चंद्रोदय समय और मंत्र

धनतेरस तिथि 2026 (Kab Hai Dhanteras 2026)

फ्यूचर पंचांग के अनुसार, कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर को सुबह करीब 9:30 बजे शुरू होगी। वहीं इस तिथि का समापन 7 नवंबर 2026 को सुबह करीब 11:45 बजे होगा। ऐसे में धनतेरस का त्योहार 6 नवंबर दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा।

8 नवंबर दिवाली पर बनेगा अमावस्या योग; वृष, तुला, कुंभ और मकर राशि वालों को करियर में तरक्की के साथ धनलाभ के योग

धनतेरस 2026 शुभ मुहूर्त (Dhanteras 2026 Shubh Muhurat)

धनतेरस पूजा मुहूर्त: शाम 06 बजकर 19 मिनट से 08 बजकर 17 मिनट तक
प्रदोष काल: शाम 05 बजकर 49 मिनट से 08 बजकर 23 मिनट तक
वृषभ काल: शाम 06 बजकर 19 मिनट से 08 बजकर 17 मिनट तक

11 दिसंबर को न्यायाधीश शनि होंगे मार्गी; मकर, तुला, कुंभ और मेष राशि वालों को आर्थिक उन्नति के योग

धनतेरस का हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से अच्छी सेहत और लंबी आयु का आशीर्वाद मिलने की मान्यता है। धनतेरस पर माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा भी की जाती है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने और दीपदान करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।

साथ ही धनतेरस पर सोना, चांदी, बर्तन और नई वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन शाम को यमराज के निमित्त दीपदान करने की भी परंपरा है, जिससे परिवार के सदस्यों की सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना की जाती है।

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।