Dhanteras Upay 2026: धनतेरस का त्योहार हिंदू धर्म में सुख-समृद्धि, धन और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। फ्यूचर पंंचांग के अनुसार साल 2026 में धनतेरस का पर्व 6 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन सोना-चांदी, बर्तन और अन्य शुभ वस्तुओं की खरीदारी करना भी विशेष फलदायी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनतेरस के दिन कुछ विशेष उपाय करने से आर्थिक परेशानियां दूर करने और धन आगमन के नए रास्ते खुलने की मान्यता है। ऐसे में आइए जानते हैं धनतेरस पर किए जाने वाले 5 खास ज्योतिषीय उपाय, जिनसे भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है।

Govardhan Puja 2026 Date: 09 या 10 नवंबर कब होगी गोवर्धन पूजा, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पूजा- विधि

धनतेरस पर करें ये 5 ज्योतिषीय उपाय

भगवान कुबेर की करें विशेष पूजा

धनतेरस के दिन भगवान कुबेर की पूजा करना शुभ माना जाता है। शाम के समय पूजा स्थल पर कुबेर देव की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। इसके बाद दीपक जलाकर फूल, फल और मिठाई अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।

मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक

धनतेरस की शाम घर के मुख्य द्वार पर घी या तेल का दीपक जलाएं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। ध्यान रखें कि घर का मुख्य द्वार साफ-सुथरा रखें।

मां लक्ष्मी को अर्पित करें कौड़ियां

धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करते समय पीली कौड़ियां अर्पित करें। पूजा के बाद इन्हें लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें। धार्मिक मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन की बचत में मदद मिलती है।

10 या 11 नवंबर कब मनाई जाएगी भैया दूज; जानिए तिथि, तिलक का शुभ मुहूर्त और पूजा- विधि 

कुबेर मंत्र का करें जाप

धनतेरस के दिन भगवान कुबेर की पूजा के दौरान इस मंत्र का जाप करें।

ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा।

मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक इस मंत्र का जाप करने से भगवान कुबेर का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में आर्थिक उन्नति के योग बनते हैं।

जरूरतमंदों को करें दान

धनतेरस के दिन अपनी सामर्थ्य के अनुसार गरीब और जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुभ अवसरों पर दान-पुण्य करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

धनतेरस पर इन बातों का रखें ध्यान

धनतेरस के दिन घर में साफ-सफाई रखें और शाम के समय दीपदान जरूर करें। पूजा के दौरान मन में सकारात्मक विचार रखें और किसी का अपमान करने से बचें। भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा पूरे श्रद्धा भाव से करें। ध्यान रखें कि ज्योतिषीय उपाय धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं, इन्हें आस्था और परंपरा के रूप में अपनाएं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।