scorecardresearch

Dev Uthani Ekadashi: देव उठनी एकादशी पर आज इन राशि वालों को मिल सकता है शुभ समाचार, हर क्षेत्र में लाभ के प्रबल योग!

Dev Uthani Ekadashi Rashifal Today 4 November: इस राशि के जातक आज दूसरी नौकरी का ऑफर मिल सकता है, जानें क्या कहता है आपका राशिफल-

Aaj Ka Kanya Rashifal,Aaj ka rashifal, Horoscope today, Today Virgo Horoscope,
देव उठनी एकादशी के दिन इन राशियों पर भगवान विष्णु की कृपा (Image: Freepik)

Aaj Ka Rashifal Dev Uthani Ekadashi: आज देव उठनी एकादशी है, इस दिन भगवान विष्णु 4 महीने की निद्रा से जागते हैं और धरती का कार्यभार संभालते हैं। आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। जगत पालनहार भगवान विष्णु की कृपा से आज कुछ राशियों के जातकों को शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आइए जानते हैं है कि वह खुशकिस्मत लोग किस राशि के हैं-

कन्या राशि के जातकों को मिल सकता है शुभ समाचार

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ साबित हो सकता है। आज के दिन जातकों द्वारा किए जा रहे प्रयास में सफलता मिल सकती है। देव उठनी एकादशी के दिन आपके ऊपर भगवान विष्णु की विशेष कृपा होगी, आज के दिन आपको हर क्षेत्र में लाभ प्राप्त होता हुआ दिखाई दे रहा है। जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों से चली आ रही अनबन को आज विराम मिलने की संभावना है। इस दौरान जीवनसाथी का आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होने की संभावना है। धनलाभ की बात करें तो कहीं अटका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। साथ ही कानूनी मामलों में भी आपको विजय प्राप्त हो सकती है।

तुला राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से होगा फलदायी

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से फलदायी रहने वाला है, जो लोग अपना पैसा शेयर बाजार में लगाते हैं, वे आज अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं, लेकिन पैसा खर्च करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर है। जिससे आपको लाभ मिल सके। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन आप अपने सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करके उन्हें आसानी से पार कर पाएंगे, ये चुनौतियां आपको बहुत परेशान करेंगी, लेकिन आप उनका डटकर सामना करेंगे, जिससे आपको सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशि के जातकों को मिल सकता है नई नौकरी का ऑफर

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। आज के दिन आप दोस्तों की मदद से कोई सामाजिक कार्य शुरू कर सकते हैं। आप आगे बढ़कर समाज की भलाई के लिए काम करते नजर आएंगे। व्यापार में भी आप अपनी रुकी हुई योजनाओं के पूरे होने से परेशान रहेंगे। यदि आप किसी आर्थिक समस्या का सामना कर रहे थे तो ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है जिससे आपको काफी अच्छा महसूस होगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। कुंवारे जातकों की शादी की बात भी बढ़ सकती है। विद्यार्थियों को आज विदेश से शिक्षा का प्रस्ताव मिल सकता है। आप परिवार के बच्चों के साथ मस्ती करते नजर आने वाले हैं जिससे आप खुद को तनावमुक्त पाएंगे।

पढें Religion (Religion News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 04-11-2022 at 09:52 IST
अपडेट