Dev Uthani Ekadashi 2026 Date: हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। यह पर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इसे देवोत्थान एकादशी और प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसी के साथ चातुर्मास का समापन होता है और विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि देवउठनी एकादशी का व्रत रखने और विधि-विधान से पूजा करने पर सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और जीवन में खुशहाली आती है। आइए जानते हैं इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा और शुभ मुहूर्त…
देवउठनी एकादशी 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Dev Uthani Ekadashi 2026 Date and Shubh Muhurat)
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत: 20 नवंबर को सुबह 07 बजकर 16 मिनट पर
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का समापन: 21 नवंबर को सुबह 06 बजकर 32 मिनट पर
वैदिक पंचांग के अनुसार, देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर को किया जाएगा।
8 नवंबर दिवाली पर बन रहा बुधादित्य राजयोग; वृश्चिक, मकर और मिथुन राशि वालों को आर्थिक उन्नति के योग
देवउठनी एकादशी शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05 बजकर 01 मिनट से 05 बजकर 44 मिनट तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 35 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 05 बजकर 26 मिनट से 05 बजकर 52 मिनट तक
निशिता मुहूर्त: रात्रि 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक
रवि योग: पूरे दिन
देवउठनी एकादशी का धार्मिक महत्व
धार्मिक दृष्टि से देवउठनी एकादशी को बेहद शुभ और पुण्यदायी माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु आषाढ़ मास की देवशयनी एकादशी से योगनिद्रा में चले जाते हैं और कार्तिक मास की देवउठनी एकादशी पर जागते हैं। इस दिन से सभी मांगलिक कार्य दोबारा शुरू हो जाते हैं। देवउठनी एकादशी के अवसर पर तुलसी विवाह का भी विशेष महत्व है। परंपरा के अनुसार, भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह कराया जाता है। मान्यता है कि इस दिन तुलसी विवाह कराने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
