Grah Gochar December 2022: शुक्र और सूर्य देव धनु राशि में गोचर करेंगे। जिसका अनुकूल और प्रतिकूल प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पहले शुक्र देव और फिर सूर्य देव धनु राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं कि इन दोनों ग्रहों के गोचर से किन-किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।
मिथुन राशि (December Grah Gochar 2022)
इस राशि के जातकों की कुंडली में इन दोनों ग्रहों का गोचर सातवें भाव में होगा। प्रेम संबंध में रह रहे जातकों के इस दौरान विवाह के योग बन रहे हैं। यात्रा के कारण आपकी सेहत बिगड़ सकती है। इसलिए यात्रा से इस दौरान परहेज करें। किसी के साथ तर्क और विवाद में न पड़े।
कन्या राशि (Surya Gochar December 2022)
गोचर से समय सूर्य और शुक्र देव जातकों की कुंडली के चौथे भाव में रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय हो सकता है। आपकी मां, छोटे भाई-बहन का स्वास्थ खराब हो सकता है। वहीं आयात-निर्यात का कोराबार कर रहे लोगों को लाभ भी हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Surya Gochar 2022)
इस राशि के जातकों को इस अवधि में कई लाभ हो सकते हैं। धन लाभ भी होने की प्रबल संभावना है। निवेश से भी फायदा मिल सकता है। आप पैसे की भी बचत कर सकते हैं। परिवार का पूरा सहयोग मिल सकता है।
धनु राशि (December Surya Gochar 2022)
इस राशि के जातकों की कुंडली में सूर्य और शुक्र देव का गोचर पहले भाव में होगा। आपका आर्थिक समय अच्छा हो सकता है। कारोबार में भी लाभ हो सकता है। कार्यस्थल पर भी आपका समय अच्छा हो सकता है। आपकी पद प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है।
मकर राशि (Grah Gochar 2022)
इस राशि के जातकों की कुंडली में सूर्य देव का गोचर बारहवें भाव में होगा। वहीं शुक्र देव का गोचर पांचवें भाव में होगा। जातकों को करियर में सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं। आपकी सेहत भी बिगड़ सकती है और धन हानि भी होने की संभावना है।