Anuradha Nakshatra In Kundli: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन और नक्षत्र परिवर्तन करते रहते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। साथ ही यह परिवर्तन किसी व्यक्ति के लिए लाभकारी साबित रहता है, तो किसी लिए हानिकारक साबित होता है। आपको बता दें कि इस महीने वृश्चिक राशि में पहले बुध, फिर शुक्र और उसके बाद सूर्य ने प्रवेश किया है। मतलब ये तीनों ग्रह एक साथ मंगल की राशि और शनि के (Sun Mercury And Venus In Anuradha Nakshatra) अनुराधा नक्षत्र में स्थित हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ रहा है। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको ये स्थिति लाभकारी सिद्ध हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि: बुध, सूर्य और शुक्र का अनुराधा नक्षत्र में विराजमान होना कर्क राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपके अटके हुए काम बन सकते हैं। साथ ही किसी पुराने निवेश से आपको लाभ हो सकता है। आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। इस समय आप वाहन या प्रापर्टी खरीदने का मन भी बना सकते हैं। साथ ही इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपके यश में वृद्धि हो सकती है।
मकर राशि: अनुराधा नक्षत्र में बुध, सूर्य और शुक्र ग्रह का स्थित होना आप लोगों को करियर और व्यापार की दृष्टि से शुभ साबित हो सकता है। इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप नौकरी में कार्यरत हैं तो आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट भी हो सकता है। वहीं इस दौरान कोई मांगलिक कार्य का भी आयोजन हो सकता है। इतना ही नहीं इस दौरान आपके विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। साथ ही इस समय आप कोराबार का विस्तार भी कर सकते हैं।
कुंभ राशि: बुध, सूर्य और शुक्र ग्रह का अनुराधा नक्षत्र में विराजमान होना आप लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। तो उनको किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। वहीं अगर आप व्यापारी हैं, तो आप कारोबार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं। इस दौरान आप कार्यक्षेत्र में मन चाहे परिणाम हासिल हो सकते हैं। आपके जो काम पिछले काफी समय से बिगड़ रहे थे तो वह इस दौरान बन सकते हैं।