हस्तरेखा शास्त्र अनुसार व्यक्ति के हाथ में स्थित रेखाओं और पर्वतों का विश्लेषण करके उसके भूत और भविष्य के बारे में जाना जाता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं चंद्र पर्वत के बारे में, चंद्र पर्वत को मन और भावनाओं का कारक माना जाता है। यह पर्वत हथेली के निचले बाहरी हिस्से में स्थित होता है और व्यक्ति की कल्पनाशक्ति, मानसिक स्थिति और जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव को दर्शाता है। यहां हम विस्तार से जानेंगे की चंद्र पर्वत हथेली में कहां होता है और यह हमारे स्वभाव, जीवन व भविष्य के बारे में क्या-क्या बताता है।
हथेली में चंद्र पर्वत कहां होता है?
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, हथेली में आयु रेखा से बाईं तरफ और मणिबंध से ऊपर, नेपच्यून क्षेत्र से नीचे जो भाग्य रेखा से मिला हुआ होता है उसे ही चंद्र पर्वत कहा जाता है।
चंद्र पर्वत हो विकसित और उभरा हुआ
जिन लोगों का चंद्र पर्वत उभरा हुआ और साफ दिखाई देता है, वे आमतौर पर रचनात्मक, संवेदनशील और आध्यात्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। ऐसे लोग कला, लेखन और संगीत जैसे क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं और उनकी सोच दूसरों से अलग होती है।
चंद्र पर्वत पर उभार न होगा
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार अगर किसी व्यक्ति की हथेली में चंद्र पर्वत का अभाव हो यानी उसका उभार बिल्कुल भी न हो तो ऐसे लोग जल्दी भावुक हो जाते हैं और कभी-कभी उनके स्वभाव में भी कठोरता भी देखने को मिलती है। ये अपने जीवन में सुख-सुविधाओं, धन, संपत्ति आदि पसंद करते हैं। साथ ही ये लोग कई बार भावनाओं में आकर गलत निर्णय ले लेते हैं।
चंद्र पर्वत हो दबा हुआ
वहीं, यदि चंद्र पर्वत दबा हुआ हो या उस पर कटाव और अशुभ रेखाएं हों, तो यह मानसिक अस्थिरता, भ्रम और चिंता का संकेत देता है। ऐसे लोगों को निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है और वे कई बार अवास्तविक कल्पनाओं में खोए रहते हैं, जिससे जीवन में अस्थिरता आ सकती है।
यह भी पढ़ें:
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
