Chandra Grahan Holi Holi date change Lunar eclipse March 2026: वैदिक ज्योतिष अनुसार समय- समय पर चंद्र और सूर्य ग्रहण पड़ते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा के शुभ अवसर पर, यानी होलिका दहन के दिन लगने जा रहा है।  यह ग्रहण 3 मार्च 2026 को दोपहर 2:17 बजे आरंभ होगा और शाम 7:53 बजे समाप्त होगा। यह चंद्र ग्रहण कुंभ राशि में लगेगा। ऐसे में इस चंद्र ग्रहण के बनने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वही मन प्रसन्न रहेगा। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

पुखराज नहीं पहन सकते तो हाथ में बांधें इस पेड़ की जड़, गुरु बृहस्पति की कृपा से चमकेगा करियर और कारोबार

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए चंद्र ग्रहण लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको कोई वाहन या प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही दैनिक इनकम में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आपको निवेश से अच्छा लाभ होगा। वहीं इस दौरान धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे। साथ ही इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं रिवार में सुख-शांति और सकारात्मक माहौल बना रहेगा। वहीं इस दौरान किसी बड़े लक्ष्य में सफलता मिल सकती है। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

चंद्र ग्रहण का पड़ना मकर राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस समय नौकरीपेशा लोगों को जॉब के नए ऑफर मिल सकते हैं। साथ ही इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आप कोई लग्जरी आय़टम खरीद सकते हैं। वहीं इस समय आय के नए- नए माध्यम से धन कमा सकते हैं वहीं इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। साथ ही इस अवधि में आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए चंद्र ग्रहण का पड़ना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। साथ ही जो लोग राजनीति, प्रशासन या सरकारी सेवाओं से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय विशेष रूप से लाभदायक साबित हो सकता है। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही इस अवधि में व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। नई व्यवसायिक डील हो सकती है।

होली से पहले बनेगा शनि और शुक्र का दुर्लभ संयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें