scorecardresearch

Chandra Grahan 2023: साल का पहला चंद्र ग्रहण इन राशियों के लिए हो सकता है भारी, धन हानि के संकेत, स्वास्थ्य का रखें ख्याल

Chandra Grahan 2023 Rashifal: 5 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण हो रहा है। यप उपच्छाया चंद्र ग्रहण कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। जानिए किन राशियों को रहना होगा सतर्क।

Chandra Grahan 2023, चंद्र ग्रहण 2023
5 मई को पड़ने वाला चंद्र ग्रहण मेष, वृषभ सहित इन राशियों की शारीरिक, आर्थिक स्थिति पर बुरा असर डाल सकता है।

Chandra Grahan 2023 Rashifal: साल का पहला चंद्रग्रहण मई माह में लगने वाला  है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी वैशाख पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण पड़ रहा है। यह चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण है, जो भारत में नजर नहीं आएगा। लेकिन चंद्रग्रहण का असर हर राशि के जातकों के जीवन पर हो सकता है। पंचांग के अनुसार, इस दिन पूरा दिन चंद्रमा तुला राशि में संचार करेंगे। चंद्र ग्रहण का असर हर राशि के जातकों को जीवन पर देखने को मिलेगा, लेकिन 4 राशियां ऐसी है जिन्हें थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है, क्योंकि इन राशियों को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है। जानिए साल के पहले चंद्र ग्रहण किन राशियों की बढ़ सकती है मुश्किलें।

कब है साल का पहला चंद्र ग्रहण 2023?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल का पहला चंद्र ग्रहण 05 मई की रात 08 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा, जो देर रात 01 बजे समाप्त होगा। इसके साथ ही उपच्छाया से पहला स्पर्श 08 बजकर 45 मिनट पर  होगा। इसके साथ ही परमग्रास चंद्र ग्रहण का समय रात को करीब 10 बजकर 53 मिनट पर होगा।

कब शुरू होगा चंद्र ग्रहण का सूतक काल

शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण लगने से करीब 9 घंटे पहले से सूतक काल प्रारंभ हो जाता है। लेकिन इस साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दे रहा है। ऐसे में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

चंद्र ग्रहण 2023 का इन राशियों पर पड़ सकता है बुरा प्रभाव

मेष राशि</p>

साल का पहला चंद्र ग्रहण मेष राशि के जातकों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को मानसिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। छोटे-छोटे से काम में कोई न कोई बाधा आएगी। ऐसे में इस राशि के जातकों अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। निवेश करने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार कर लें। क्योंकि इस समय निवेश करने से धन की हानि हो सकती है।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानी आ सकती है। ऐसे में पति-पत्नी एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें, वरना रिश्ते में खटास आ सकती है। कार्यस्थल में थोड़ा संभलकर रहें, क्योंकि कोई सहकर्मी आपके काम का फायदा उठा सकता है।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। पारिवारिक कलह के कारण मन विचलित हो सकता है। क्रोध करने से बचें, क्योंकि इससे बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। किसी भी तरह के धन संबंधित लेन-देन को करने से बचें।

तुला राशि

साल का पहला चंद्र ग्रहण तुला राशि के जातकों के लिए थोड़ी परेशानियां खड़ी हो सकती है। बनते-बनते काम बिगड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए बेवजह खर्च में भी लगाम लगाएं।

पढें Religion (Religion News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 31-03-2023 at 14:11 IST
अपडेट