Chandra Grahan 2023 : ज्योतिष शास्त्र समय- समय पर चंद्र और सर्य ग्रहण पड़ते हैं। इन ग्रहण का प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई, शुक्रवार को है। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी है। इसलिए यह ग्रहण बहुत अहम माना जा रहा है। इस ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनको यह ग्रहण शुभ फलदायी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ग्रहण कब लग रहा है और किन राशियों को लाभकारी साबित हो सकता है…
ग्रहण कब से कब तक…
वहीं भारतीय समयानुसार रात्रि 20:44 से प्रारंभ होकर, शनिवार 06 मई 2023 की मध्य रात्रि 01 बजकर 01 मिनट तक रहेगा। वहीं यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। यह ग्रहण भारत के अलावा दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, एशिया महाद्वीप के अधिकांश भागों ऑस्ट्रेलिया,अफ्रीका और हिन्द महासागर में देखा जा सकेगा। ग्रहण की कुल अवधि 04 घंटा 8 मिनट रहेगी। वहीं यह एक उपच्छाया ग्रहण है। इसलिए इसका सूतक मान्य नहीं होगा।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस समय आपको व्यापार में अच्छी सफलता मिल सकती है। नए ऑर्डर आने के अच्छा मुनाफा अच्छा हो सकता है। वहीं इस दौरान आपकी बातों से दूसरे लोग प्रभावित होंगे। इस समय आप कोई नया कार्य भी शुरू कर सकते हैं। साथ ही प्रापर्टी और वाहन खरीद सकते हैं।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
चंद्र ग्रहण का पड़ना कन्या राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में इस राशि के नौकरीपेशा लोग जो नौकरी बदलने की इच्छा में हैं उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। साथ ही संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं शिक्षा के नजरिए से भी ये गोचर अच्छा रहने वाला है। पुराने समय से चल रहे विवाद भी समाप्त हो जाएंगे।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए चंद्र ग्रहण का पड़ना आर्थिक दृष्टि से शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आपको करियर में प्रसिद्धि हासिल होगी। साथ ही इस दौरान आपको कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा। वहीं नौकरी पेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। वहीं विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं।