Chanakya Niti: चाणक्य नीति में जीवन को सफल बनाने के लिए कई नीतियां बताई गई हैं। कहते हैं जो व्यक्ति चाणक्य नीति की बातों का अनुसरण कर लेता है उसके जीवन की कई परेशानियां का अंत हो जाता है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों से सदैव चंद्रगुप्त मौर्य का मार्गदर्शन किया और उन्हें सम्राट बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यहां आप जानेंगे जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए क्या चीजें हैं जरूरी।
चाणक्य कहते हैं कि जिन सज्जन लोगों के दिल में दूसरों का उपकार करने की भावना रहती है उन्हें धन संबंधी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। ऐसे लोगों का जीवन खुशियों से भरा रहता है और इनके पास धन की कभी कमी नहीं होती।
आचार्य चाणक्य अनुसार जो व्यक्ति अन्न की जरा सी भी बर्बादी नहीं करता ऐसे व्यक्ति के जीवन में धन का कभी अभाव नहीं होता। क्योंकि मां लक्ष्मी ऐसे लोगों से प्रसन्न रहती हैं।
जिस घर में पति पत्नी के बीच में प्रेम होता है। ऐसे दंपत्ति का घर हमेशा सुख-संपत्ति के भरपूर रहता है। जहां कलह का माहौल रहता है वहां पर धन संबंधी परेशानियां हमेशा बनी रहती हैं। (यह भी पढ़ें- पति की खूब केयर करती हैं इस अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां, हर मुसीबत में खड़ी रहती हैं साथ)
चाणक्य कहते हैं जीवन में सुख समृद्धि चाहिए तो फिजूल खर्च बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। साथ ही कुछ न कुछ धन भविष्य के लिए सुरक्षित रखना चाहिए।
जिन लोगों के अंदर जरा भी आलस्य नहीं होता ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। क्योंकि ये लोग अपना हर काम समय पर पूरा करने में यकीन करते हैं। (यह भी पढ़ें- अंक ज्योतिष अनुसार इस मूलांक की लड़कियां अच्छी पत्नी होती हैं साबित, पति से करती हैं बेहद प्यार)
चाणक्य अनुसार जो लोग मेहनत करने से जरा भी नहीं घबराते ऐसे लोगों पर भी मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। ऐसे लोगों को जीवन में आर्थिक दिक्कतों का सामना शायद ही कभी करना पड़े।