चाणक्य नीति के मुताबिक नया काम शुरू करने से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें
Chanakya Niti : चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य के कूटनीति से संबंधित विचारों को बताया गया है। आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) को एक अच्छा शिक्षक, मार्गदर्शक और गुरु माना जाता हैं।

Chanakya Niti : चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य के कूटनीति से संबंधित विचारों को बताया गया है। आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) को एक अच्छा शिक्षक, मार्गदर्शक और गुरु माना जाता हैं। कहते हैं कि उन्होंने सभी विषयों का गहराई से अध्ययन किया था। इसलिए ही उन्हें किंगमेकर (Chanakya The King Maker) माना जाता है और आज भी लोग उनके विचारों (Chanakya Thoughts) को जानना चाहते हैं। उनका मानना था कि किसी भी काम को करने से पहले 5 बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
प्लानिंग हो मजबूत – आचार्य चाणक्य कहते हैं कि किसी भी काम को करने से पहले उसकी प्लानिंग करनी चाहिए। साथ ही यह भी ध्यान रखना चाहिए कि प्लानिंग सिर्फ नाम के लिए न हो बल्कि बहुत मजबूत प्लानिंग हो जिसके दम पर निश्चित तौर पर सफलता हासिल की जा सके।
गहरे राज की तरह छुपाएं – काम की शुरुआत करने के लिए आपने जो प्लानिंग बनाई है उसे गहरे राज की तरह छुपाना चाहिए। क्योंकि अगर किसी दुश्मन या विश्वासघाती दोस्त को आप की प्लानिंग पता चलेगी तो मैं आपके साथ छल कर सकता है। इसलिए प्लानिंग छुपाकर रखें।
भरोसेमंद लोगों को रखें अपने साथ – अपने काम को करने के लिए अपनी टीम में ऐसे लोगों को शामिल करें जिन पर आप विश्वास कर सकते हों। क्योंकि जिन लोगों पर आपको विश्वास नहीं होगा वह एक न एक दिन आपके घाटे का कारण बन सकते हैं। जिस व्यक्ति को आप भरोसेमंद मान रहे हैं उसे समय-समय पर परखना भी बहुत जरूरी है।
समझदारी से करें खर्च – अक्सर लोग नए काम की शुरुआत करने के साथ बहुत अधिक खर्चा करते हैं। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि यह सही नहीं है। काम की शुरुआत के साथ यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि पैसा समझदारी के साथ खर्च किया जाए वरना भविष्य में यह चिंता का कारण बन सकता है।
अधिकतम इस्तेमाल को बनाएं उद्देश्य – संसाधनों के अधिकतम इस्तेमाल को अपना उद्देश्य बनाएं। जिन संसाधनों को लाने में आप इतना खर्चा कर रहे हैं और जिसके लिए अब तक प्लानिंग से लेकर एक्शन लिया गया है उन संसाधनों का इस्तेमाल भी अधिकतम करना चाहिए। अगर आप आज अपने संसाधनों का सही तरह से इस्तेमाल नहीं करेंगे कल नुकसान झेलने के लिए तैयार हो जाइए।