scorecardresearch

Chanakya Niti: हमेशा बने रहना चाहते हैं अमीर, तो बिल्कुल भी न करें ये गलती, बनी रहेगी धन-संपदा

Chanakya Niti In Hindi: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में बताया है कि व्यक्ति कैसे हमेशा धनवान बना रह सकता है और घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं हो सकती है।

Chanakya Niti, चाणक्य नीति
आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर व्यक्ति को हमेशा धनवान बना रहना है, तो धन का खर्च करना बेहद जरूरी है। (Freepik)

Chanakya Niti: प्रसिद्ध कूटनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ के रूप में प्रख्यात आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों के द्वारा समाज में रह रहे लोगों का जीवन बदलने की एक कोशिश की है। चाणक्य एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें अपनी कूटनीतिज्ञ के कारण चंद्रगुप्त को सम्राट का ताज पहना दिया था। आचार्य  चाणक्य ने कई ग्रंथों की रचना की है। इन्ही रचना में से एक है चाणक्य नीति। इस ग्रंथ में व्यक्ति को सामाजिक, व्यावसायिक, आर्थिक और कूटनीतिज्ञ नीतियों का सही इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

आचार्य चाणक्य के नीतिशास्त्र चाणक्य नीति में कई ऐसी नीतियों का जिक्र किया गया है जो व्यक्ति को सुख-समृद्धि, खुशहाली बना सकता है। इन्हीं नीतियों में से एक में आचार्य चाणक्य ने बताया है कि व्यक्ति को अगर हमेशा धन की रक्षा करनी है, तो उसका व्यय करना बेहद जरूरी है। 

श्लोक

उपार्जितानां वित्तानां त्याग एव हि रक्षणम्।

तडागोदरसंस्थानां परिदाह इदाम्मससाम्॥

आचार्य चाणक्य के इस श्लोक का अर्थ है कि जिस तरह तालाब के जल को स्वच्छ रखने के लिए उसका बहते रहना आवश्यक है। इसी प्रकार अर्जित धन का त्याग करते रहना ही उसकी रक्षा करना है।

आचार्य चाणक्य के अनुसार, आज के समय में हर किसी की चाहत होती है, कि वह खूब अमीर बनें। उसके पास कभी भी धन की कमी न हो। लेकिन जब उसके पास धन आता है, तो वह उसे इस तरह से संभालकर रख लेता है कि अपनी सुख-सुविधाओं पर खर्च करना ही भूल जाता है। पैसा कमाने के लिए व्यक्ति खूब मेहनत तो करता है, लेकिन जब इसे खुद को ऊपर खर्च करने, निवेश करने या फिर दान-पुण्य करने की बात आती है, तो पहले 10 बार सोचता है कि इससे कभी उसके मेहनत की कमाई व्यर्थ ही तो नहीं जा रही हैं। ऐसे में आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में कहा कि पैसा चलायमान है, जिसे आप किसी भी रोक नहीं सकते हैं। अगर आप अपनी सुख-सुविधा में खर्च नहीं करेंगे, तो वह बीमारियों या फिर अन्य संसाधन में खर्च हो सकता है। 

पैसा को कभी भी रोककर नहीं रखना चाहिए। इसे किसी न किसी तरह से व्यय करते रहना चाहिए। जिस तरह एक तालाब में पानी भरा रहने से कुछ समय बाद ही उसमें काई लगने के साथ गंदगी जमा हो जाती है और वह किसी काम का नहीं रहता है। इसके लिए जरूरी है कि जल को बहते रहना चाहिए। जब तालाब का पानी बहता रहेगा, तो उसमें गंदगी नहीं रुकेगी। इसी तरह धन को भी कभी भी रोक कर नहीं रखना चाहिए, क्योंकि आप पैसा इसलिए कमाते हैं कि इसका खर्च कर सके।

पढें Religion (Religion News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 30-03-2023 at 12:27 IST
अपडेट