चाणक्य नीति के मुताबिक समाज की सच्चाई को जानना है तो जरूर जाएं इन 3 जगहों पर
Chanakya Thoughts on Society : चाणक्य को इतिहास के सर्वश्रेष्ठ व्यक्तित्वों में से एक माना जाता हैं। बताया जाता है कि चाणक्य महान अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक थे। उन्हें किंगमेकर माना जाता है।

Chanakya Niti/ Chanakya Thoughts on Society : चाणक्य को इतिहास के सर्वश्रेष्ठ व्यक्तित्वों में से एक माना जाता हैं। बताया जाता है कि चाणक्य महान अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक थे। उन्हें किंगमेकर माना जाता है। इसलिए ही आज भी बहुत से लोग इन्हें अपना गुरु मानते हैं। चाणक्य का मानना था कि किसी व्यक्ति को घर बैठे-बिठाए समाज के बारे में नहीं पता चलता है। अगर समाज को गहराई से समझना है तो समाज के बीच जाकर लोगों को देखना और समझना चाहिए। कहते हैं कि जो व्यक्ति समाज की सच्चाई जानना चाहता है उसे तीन जगह जरूर जाना चाहिए।
शमशान से पता चलती है समाज की हकीकत – जब तक किसी व्यक्ति के शरीर में प्राण होते हैं और वह किसी के काम आ सकता है तब तक ही उसके रिश्तेदार, दोस्त और चाहने वाले उसका साथ देते हैं। एक बार जहां व्यक्ति के प्राण शरीर से निकले वहीं दुनिया की रिश्तेदारी खत्म हो जाती है। उसके अपने ही उसका संस्कार कर देते हैं। समाज मतलबी होता है। जब कोई व्यक्ति इसके काम नहीं आता है तो यह उसका त्याग कर देता है।
न्यायालय जाना है जरूरी – जो व्यक्ति समाज के प्रति गहरी समझ पैदा करना चाहता है उसे जीवन में एक बार न्यायालय जरूर जाना चाहिए। वहां लोग और उनके बनते-बिगड़ते विश्वास के किस्से देखने को मिलते हैं। वहां जाने से यह पता चलता है कि जिन लोगों पर हम जिंदगी में सबसे ज्यादा विश्वास करते हैं वक्त आने पर वही लोग हमारे साथ विश्वासघात करते हैं। समाज की सच्चाई वहीं समझ आती है जहां लोगों को परखा जा सके।
जरूर जाएं अस्पताल – जिंदगीभर साथ निभाने के वादे करने वाले लोग अस्पताल में अपने ही घर के सदस्य से दूर भागते नजर आते हैं। कहते हैं कि कोई भी व्यक्ति जब तक स्वस्थ होता है और उसे किसी सहारे की जरूरत नहीं होती है तब तक लोग उसके आसपास रहते हैं। लेकिन जब किसी का शरीर उसका साथ देना छोड़ देता है और उसे किसी के साथ की सख्त जरूरत होती है तब कोई भी व्यक्ति उसका साथ नहीं देता है। बीमार व्यक्ति के पास से सभी झूठे नाते दूर हो जाते हैं।