scorecardresearch

Chaitra Navratri 2023: लाख कोशिशों के बाद भी नहीं मिल रहा है कर्ज से छुटकारा, तो नवरात्रि में जरूर करें ये ज्योतिषीय उपाय

Chaitra Navratri 2023 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा की पूजा करने के साथ कुछ खास उपाय किए जा सकते हैं। इन उपायों को करने से धन धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है।

chaitra navratri 2023, karj mukti ke upay
कर्ज से मुक्ति पाने के लिए नवरात्रि में करें ये उपाय (Freepik)

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा करने का विधान है। इन पवित्र माह में मां दुर्गा की पूजा और व्रत रखने से व्यक्ति को हर कष्ट से छुटकारा मिल जाता है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। लाख कोशिशों के बाद भी आप लगातार कर्ज में डूबते जा रहे हैं और बेवजह खर्च से परेशान है, तो नवरात्रि के दिनों में कुछ उपाय कर सकते हैं। इन उपायों को करने से मां दुर्गा अति प्रसन्न हो सकती हैं और धन-धान्य, ऐश्वर्य की प्राप्ति का आशीर्वाद देगी। जानिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्ज से मुक्ति पाने के उपाय।

कर्ज से मुक्ति और धन संपदा के लिए अपनाएं ये उपाय

कर्ज से मुक्ति के लिए गुलाब का उपाय
कर्ज से मुक्ति पाने के लिए नवरात्रि के दिनों में गुलाब के 5 फूल, थोड़ा सा चांदी का टुकड़ा, थोड़ा चावल और गुड़ लेकर सफेद वस्त्र में बांध दें। इसके बाद मां भगवती को अर्पित करने के साथ गायत्री मंत्र का 21 बार जाप करें। इसके साथ ही मां से प्रार्थना करते हुए इस पोटली को जल में प्रवाहित कर दें।
गायत्री मंत्र:- ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।

जल में प्रवाहित करें आटे की लोई
सुख-समृद्धि के साथ कर्ज से मुक्ति पाने के लिए आटे की लोई ले और धन संपदा की कामना करते हुए बहते हुए जल को प्रवाहित कर दें।

शाम के समय करें ये उपाय
लाख कोशिशों के बाद भी कर्ज से छुटकारा नहीं मिल रहा है, तो नवरात्रि के दौरान सूर्यास्त के बाद 21 गुलाब के फूल, सवा किलो साबुत लाल मसूर दाल लाल कपड़े में बांधकर मां दुर्गा के सामने रख दें. इसके साथ ही मा के समक्ष घी का दीपक जला दें। इसके बाज 108 बार ‘ऊँ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे’ का जाप करें। इसके बाद इस कपड़े की पोटली को उठाकर अपने ऊपर से तीन बार उतार लें। इसके बाद इसे किसी सुनसान जगह पर रख आएं। इसके साथ ही मन में मां से सुख-समृद्धि के लिए कामना करते रहें।

जलाएं लौंग और कपूर
मां दुर्गा को लौंग और कपूर की आहुति अति प्रसन्न है। इसलिए हवन करते समय  करीब 48 लौंग और कपूर के 6 टुकड़े आहुति दे दें। इससे मां भगवती अति प्रसन्न हो सकती हैं।

पढें Religion (Religion News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 24-03-2023 at 08:42 IST
अपडेट