Chaitra Navratri 2023 Durga Ashtami And Navami Date: इस साल चैत्र नवरात्रि पूरे 9 दिनों की पड़ रही है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जा रही है। मान्यता है कि इन नौ दिनों में जो व्यक्ति मां दुर्गा और उनके स्वरूपों की विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रखता है, उसे हर तरह के कष्टों से छुटकारा मिलने के साथ सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। 22 मार्च से शुरू हुई नवरात्रि 30 मार्च को समाप्त हो रही है। नवरात्रि में पड़ने वाली अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व है। माना जाता है कि महाष्टमी के दिन मां दुर्गा की विधिवत पूजा करने के साथ कन्या पूजन करने से धन-ऐश्वर्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जानिए महाष्टमी की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।
चैत्र नवरात्रि 2023 अष्टमी तिथि (Durga Ashtami 2023 Date)
तिथि- चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि 29 मार्च को है।
अष्टमी तिथि का आरंभ – 28 मार्च को शाम 7 बजकर 3 मिनट से शुरू हो रही
अष्टमी तिथि समाप्त- 29 मार्च को रात 9 बजकर 8 मिनट तक
दुर्गा अष्टमी 2023 शुभ मुहूर्त(Durga Ashtami 2023 Muhurat)
दुर्गा अष्टमी के दिन रवि योग के साथ शोभन योग बन रहा है। इस शुभ योग में पूजा पाठ के साथ मांगलिक काम करना शुभ होगा।
शोभन योग- 28 मार्च को रात 11 बजकर 36 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 22 मिनट तक
रवि योग- देर रात 12 बजकर 25 मिनट से लेकर अगली सुबह 06 बजकर 15 मिनट तक
चैत्र नवरात्रि नवमी 2023 तिथि (Navami 2023 Date)
नवमी तिथि- 30 मार्च 2023
चैत्र शुक्ल नवमी तिथि आरंभ- 29 मार्च 2023 को रात 9 बजकर 07 मिनट से शुरू होगी
चैत्र शुक्ल नवमी तिथि समापन- 30 मार्च 2023 को रात 11 बजकर 30 मिनट तक
चैत्र नवरात्रि नवमी 2023 शुभ मुहूर्त (Navami 2023 Shubh Muhurat)
गुरु पुष्य योग – 30 मार्च 2023 को रात 10 बजकर 59 मिनट से 31 मार्च को सुबह 06 बजकर 13 मिनट तक
अमृत सिद्धि योग – 30 मार्च 2023 को रात 10 बजकर 59 मिनट से 31 मार्च को सुबह 06 बजकर 13 मिनट तक
सर्वार्थ सिद्धि योग – मार्च 2023 को रात 10 बजकर 59 मिनट से 31 मार्च को सुबह 06 बजकर 13 मिनट तक