Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कई ऐसी चीजे बताई गई हैं। जिसके करने और न करने से हमारे जीवन पर उसका सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों की भी उपयोगिता और उनके पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया गया है।
आइए जानते हैं कि किन- किन पौधों को घर पर लगाने से समृद्धि आती है। साथ ही उनका हमारे ऊपर क्या प्रभाव पड़ता है।
शमी
शमी के पौधे का संबंध शनि ग्रह से बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसकी पूजा करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे को हमेशा घर के मख्य द्वार के बाई ओर लगाना चाहिए। इससे घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा आती है, जिसका अच्छा प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है।
श्वेतार्क
यह एक ऐसा पौधा है, जिसमें सफेद रंग के फूल होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस पौधे को लगाने से गुप्त धन की प्राप्ति होती है। इसे भगवान शिव की पूजा में उपयोग करना शुभ माना जाता है। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे को घर के बाहर लगाना शुभ माना जाता है।
अश्वगंधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे को घर के बाहर लगाने से सभी प्रकार के वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। वहीं आयुर्वेद में इसका उपयोग औषधी के रूप में भी किया जाता है।
जानें डाइनिंग टेबल से जुड़े ये वास्तु टिप्स
अशोक
ऐसा कहा जाता है कि अशोक का पेड़ घर पर लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे कई दोष समाप्त होने की मान्यता है। इससे अशुभ पौधों का दोष भी खत्म हो जाता है।
तुलसी
तुलसी के पौधे को ज्योतिष शास्त्र में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यता है कि इसमें मां लक्ष्मी का वास होता है। विधि-विधान से तुलसी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। वहीं औषधी रूप में इसका बहतु प्रयोग किया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को कभी भी घर के दक्षिण हिस्से में नहीं लगाना चाहिए। दक्षिण दिशा में लगाना अशुभ होता है। इसे हमेशा पूर्व दिशा की ओर लगाना चाहिए।