Budhaditya Rajyoga 2026: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रहों की चाल का प्रभाव समय-समय पर सभी राशियों के जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि अप्रैल 2026 में एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना होने जा रही है। फ्यूचर पंचांग के अनुसार 11 अप्रैल से सूर्य देव और बुध ग्रह की युति से बुधादित्य राजयोग बनने जा रहा है। यह राजयोग गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में बनेगा।
ज्योतिष शास्त्र में इस योग को अत्यंत शुभ और प्रभावशाली माना जाता है। जब सूर्य और बुध एक ही राशि में आते हैं, तो बुद्धि, नेतृत्व क्षमता, मान-सम्मान और आर्थिक उन्नति के योग बनते हैं। इस बार बनने वाला बुधादित्य राजयोग कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। खासतौर पर मीन, वृषभ और मिथुन राशि के जातकों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
11 अप्रैल से मीन, मिथुन, वृष कर्क राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की के संकेत, 30 साल बाद बनेगा शनि और बुध का खास संयोग
ज्योतिष में बुधादित्य राजयोग का महत्व
वैदिक ज्योतिष में बुधादित्य राजयोग को बुद्धि, ज्ञान और नेतृत्व का योग माना जाता है। इस योग के प्रभाव से व्यक्ति की निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है और समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। वहीं ज्योतिष में सूर्य देव आत्मबल और प्रतिष्ठा के कारक हैं, जबकि बुध बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक ग्रह माने जाते हैं। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति कई लोगों के लिए उन्नति के द्वार खोल सकती है।
मीन राशि (Pisces Zodiac)
मीन राशि के जातकों के लिए यह समय लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिल सकती है और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है।
नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिल सकते हैं। वहीं व्यापारियों के लिए नए अवसर बन सकते हैं। धन आगमन के नए स्रोत भी बन सकते हैं। लेकिन इस समय मेहनत थोड़ी अधिक करनी पड़ सकती है।
वृषभ राशि (Taurus Zodiac)
वृषभ राशि वालों के लिए यह राजयोग आर्थिक दृष्टि से शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको निवेश से लाभ मिलने के योग बनेंगे। लेकिन निवेश किसी विशेषज्ञ की सलाह से ही करें।
साथ ही लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मित्रों या सहयोगियों की मदद से महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिल सकती है। वहीं संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं, इसलिए बुधादित्य राजयोग का प्रभाव इस राशि पर अधिक देखने को मिल सकता है। वहीं यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान करियर में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं और नई योजनाओं में सफलता प्राप्त हो सकती है।
वहीं व्यापार में विस्तार के योग बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है। लेकिन इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
11 अप्रैल से मीन, मिथुन, वृष कर्क राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की के संकेत, 30 साल बाद बनेगा शनि और बुध का खास संयोग
यह भी पढ़ें:
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
