Budhaditya Rajyog In Dhanu: वैदिक ज्योतिष अनुसार हर ग्रह निश्चित समय पर राशि परिवर्तन करता है। जिससे कई शुभ योगों का का निर्माण होता है। आपको बता दें कि धनु राशि में बुधादित्य योग (Budhaditya Rajyog In Sagittarius) का निर्माण होने जा रहा है। जिसमें सबसे पहले बुध ग्रह 3 दिसंबर को धनु राशि में गोचर करेंगे, फिर 16 दिसंबर को सूर्य देव (Surya Dev Transit In Dhanu) धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जिससे धनु राशि में बुधादित्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनको इस समय विशेष धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि: बुधादित्य राजयोग (Budhaditya Rajyog) आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से 11वें भाव में बनने जा रहा है। जिसे इनकम और लाभ का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं सूर्य ग्रह के प्रभाव से आपको पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपको स्टॉक मार्केट, सट्टा और लॉटरी में अच्छा धन कमा सकते हैं।
मीन राशि: आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग करियर और व्यापार के लिहाज से शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुधादित्य योग आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव में बनने जा रहा है। जिसे नौकरी और कारोबार का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं इस समय आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। साथ ही कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।
मेष राशि: बुधादित्य राजयोग आप लोगों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव में बनने जा रहा है। जिसे भाग्य और विदेश स्थान का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है।
साथ ही इस समय आप कोई बड़ा प्रॉजेक्ट शुरू कर सकते हैं। जिसमें आपको भविष्य में लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपके विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। साथ ही इस समय आपके अटके हुए काम बन सकते हैं।