Budhaditya Rajyog In Pisces: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर गोचर करके शुभ और अशुभ योग का निर्माण करते हैं। इन योगों का असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि 16 मार्च को सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बन गया है। जिसका असर सभी राशि के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस राजयोग के बनने से आकस्मिक धनलाभ और पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
बुधादित्य राजयोग का बनना धनु राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से धन के भाव में बन रहा है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही अगर आप व्यापारी हैं, तो आपको अच्छे ऑर्डर आ सकते हैं। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग आपके इंप्रेस होंगे। वहीं इस समय आप कोई प्रापर्टी या वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। लेकिन आपको फैसला सोच- समझकर लेना चाहिए। साथ ही घर के बुजुर्गों से भी सलाह लेनी चाहिए और जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से कर्म भाव पर बन रहा है। इसलिए इस समय आपको करियर में तरक्की मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप अगर व्यापारी हैं तो किसी नए बिजनस को टेक ओवर करने के बारे में सोच सकते हैं या फिर कोई नई डील इस वक्त कर सकते हैं। जो कि आपको भविष्य में शुभ परिणाम देने वाली मानी जा रही है। वहीं नौकरीपेशा लोगों का मार्च के आसपास इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
बुधादित्य राजयोग कन्या राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से सप्तम भाव में बन रहा है। जिसे वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपको वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। साथ ही जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं साझेदारी में मित्रता और पारिवारिक जीवन में शुभ फल मिल सकता है।
साथ ही आर्थिक मामलों और व्यापार में भी लाभ पाएंगे। इस वक्त अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार स्टार्ट करना चाहते हैं तो आपके लिए यह वक्त बहुत ही शानदार और सफलता देने वाला माना जा रहा है। अविवाहित लोगों के विवाह के योग बनेंगे।