Budh Uday 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल का मानव जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, व्यापार, वाणी, गणना और तर्क का कारक माना जाता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार 14 मार्च से बुध ग्रह उदय होने जा रहे हैं। बुध ग्रह कुंभ राशि में उदित होंगे। आपको बता दें कि बुध के उदय होने से व्यापार, संचार, शिक्षा और वित्तीय मामलों में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। साथ ही विशेष रूप से मकर, कुंभ, मिथुन और वृष राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक उन्नति और करियर में तरक्की के संकेत दे सकता है।
बुध ग्रह उदित होने का ज्योतिषीय दृष्टिकोण
ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह का उदय एक महत्वपूर्ण खगोलीय और ज्योतिषीय घटना मानी जाती है। जब कोई ग्रह सूर्य के अत्यधिक समीप होने के कारण कुछ समय के लिए दिखाई नहीं देता, तो उसे अस्त कहा जाता है। लेकिन जब वही ग्रह सूर्य से थोड़ा दूर होकर दोबारा आकाश में दिखाई देने लगता है, तब उसे ग्रह का उदय कहा जाता है। बुध ग्रह के उदय को ज्योतिष में बुद्धि, व्यापार, संचार और तर्क शक्ति के दोबारा सक्रिय होने का संकेत माना जाता है।
बुध के उदय होने पर व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता, विश्लेषण शक्ति और संवाद कौशल बेहतर हो सकता है। इस समय विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, जबकि व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए नई योजनाएं और अवसर बन सकते हैं। साथ ही मीडिया, लेखन, आईटी, शिक्षा और कम्युनिकेशन से जुड़े क्षेत्रों में भी लाभ के योग बनते हैं।
इन राशियों को हो सकता है लाभ
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो बुध ग्रह आपकी राशि के स्वामी माने जाते हैं। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान पर उदित होंगे। इसलिए इस दौरान व्यापार में नई योजनाएं सफल हो सकती हैं।
वहीं नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। निवेश से भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
वृष राशि के जातकों के लिए बुध का उदय आर्थिक मामलों में लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर उदित होंगे। इसलिए इस समय रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं।
साथ ही साझेदारी के काम में भी सफलता मिलने के संकेत हैं। परिवार के साथ समय अच्छा बीत सकता है और धन संचय के योग बन सकते हैं। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन होने की संभावना है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
मकर राशि के जातकों के लिए बुध का उदय करियर और कारोबार में नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इस दौरान व्यापार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं और नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं।
वहीं आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है और निवेश से लाभ मिलने की संभावना बन रही है। वहीं आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ सकता है। जिससे लोग इंप्रेस हो सकते हैं। वहीं आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
कुंभ राशि वालों के लिए बुध ग्रह का उदय लाभदायक साबित हो सकता है, क्योंकि बुध ग्रह आपकी ही राशि में उदित होने जा रहे हैं। । इस दौरान आर्थिक योजनाएं सफल हो सकती हैं और व्यापार में अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। करियर में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ सकता है। साथ ही इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
यह भी पढ़ें:
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
