Budh Uday 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, तर्क, संचार कौशल, शिक्षा, व्यापार, वाणी आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के साथ वैश्विक स्तर में देखने को मिलता है। इस समय बुध वृषभ राशि में अस्त अवस्था में विराजमान है। वहीं 23 मई को बुध राशि में उदित हो जाएंगे। बुध के उदित होने से कुछ राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति, बिजनेस, करियर से लेकर सेहत पर असर देखने को मिलने वाला है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं बुध के वृषभ राशि में उदित होने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध 23 मई 2026, शनिवार को 08:01 पी एम बजे वृषभ राशि में उदित हो जाएंगे। बता दें कि 27 अप्रैल को वह अस्त हुए थे।

वृषभ राशि (Vrishabh Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए बुध देन काफी शुभ माना जाता है। इस राशि के पांचवें भाव के स्वानी होकर पहले भाव में उदित होंगे। बुध के धन भाव में उदित होने से इस राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। निवेश और सट्टेबाजी आदि क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है।

हालांकि थोड़ा सोच समझकर निवेश करें। इसके अलावा आप अपनी वाणी और संचार कौशल के बल पर काफी लाभ कमा सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। आप अपने विचार करने में सक्षम हो सकते हैं, जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकतीहै।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का उदय होना काफी लाभकारी हो सकता है। बुध के अस्त होने के कारण आपके जीवन में जितनी समस्याएं चली आ रही थी, तो अब उसमें लाभ मिल सकता है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। परिवार के साथ चली आ रही समस्याएं भी समाप्त हो सकती है।

जीवन के हर एक क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। इस राशि के बारहवें भाव में बुध उदित होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को विदेश व्यापार के द्वारा लाभ मिल सकता है। आयात-निर्यात के व्यापार में भी लाभ मिल सकता है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा उच्च शिक्षा के लिए विदेश में कोई अच्छी यूनिवर्सिटी मिल सकती है। आपको नौकरी के क्षेत्र में भी अच्छा लाभ मिलने के संकेत बन रहे हैं।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध का उदित होना अनुकूल हो सकता है। इस राशि के जातकों के जीवन में विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिलने को योग बन रहे हैं। छात्रों की एकाग्रता बढ़ाने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। वाहन, घर, संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।

दोस्त और परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। घर पर कोई मांगलिक काम हो सकता है, जिसमें आप कुछ यादगार पल बीता सकते हैं।

Numerology Prediction June 2026: मूलांक 1 और 5 को जून माह में मिल सकती है करियर में सफलता, जानें मासिक अंक ज्योतिषफल

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।