Budh Uday 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध इस समय कुंभ राशि में अस्त अवस्था में विराजमान है। वहीं 18 मार्च को वह इसी राशि में उदित हो जाएंगे। बुध को बुद्धि, ज्ञान, शक्ति, व्यापार, शिक्षा, तर्क-वितर्क का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध की स्थित में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। हालांकि बुध के उदित होने से इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। अगर किसी जातक की कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है, तो उसे सुख-सुविधाओं की तेजी से बढ़ोतरी होती है। जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलता है। इसके अलावा व्यापार, सट्टेबाजी आदि क्षेत्रों में खूब लाभ मिलता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…
द्रिक पंचांग के अनुसार, व्यापार के दाता बुध 18 मार्च 2026 को सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर उदित होने जा रहे हैं। बुध के कुंभ राशि में उदित होने से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
मेष राशि के जातकों के लिए बुध का उदित होना लाभकारी हो सकता है। इस राशि की गोचर कुंडली के ग्यारहवें भाव में बुध उदित होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति के माध्यम से काफी लाभ मिल सकता है। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। करियर के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही आपके द्वारा किए गए कामों की सराहना की जाएगी।
व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो आपको नए ऑर्डर मिल सकते हैं। नए प्रोजेक्ट मिलने के भी चांसेस नजर आ रहे हैं। कोई बड़ी डील्स हासिल हो सकती है। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी चुनौती देते हुए नजर आ सकते हैं। नया व्यापार शुरू करने के लिए ये अच्छा समय है। आर्थिक स्थिति के मामले में भी आपको लाभ मिल सकता है। आमदनी के कई जरिए खुल सकते हैं। लोन लेने में भी सफल हो सकते हैं।
लव लाइफ की बात करें, तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बैठा सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में भी आपको लाभ मिल सकता है। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी बुध का उदित होना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के पांचवें भाव में बुध उदित होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। लंबी दूरी की कई यात्राएं कर सकते हैं। लेकिन आने वाले समय में आपको काफी अच्छा लाभ मिल सकता है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव हो सकता है। ऐसे में माता-पिता या फिर दोस्तों के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। संतान की ओर से खुशियां पा सकते है।
करियर के क्षेत्र में भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलने वाला है। नौकरी में पदोन्नति के साथ-साथ बेहतरीन काम मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी मेहनत रंग ला सकती है।
व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो आपको अनुकूल प्रभाव देखने को मिल सकता है। आपके द्वारा बनाई गई रणनीतियां कारगर साबित हो सकती है।
आर्थिक जीवन की बात करें, तो आय में तेजी से वृद्धि हो सकती है। आपकी आमदनी में बचत हो सकती है। लव लाइफ भी अच्छी जाने वाली है। जीवनसाथी के साथ मधुर और सुखद प्रभाव देखने को मिल सकता है।
स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। मानसिक तनाव कम हो सकता है। इसके साथ ही आप ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
बुध देव आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में उदित होने जा रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए मिला-जुला प्रभाव देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। करियर के क्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा सब्र रखें। व्यापार के माध्यम से काफी अधिक मात्रा में मुनाफा कमा सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों की नजरों में आ सकते हैं। ऐसे में सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। शेयर बाजार या सट्टेबाजी के माध्यम से काफी पैसा कमा सकते हैं। इसके अलावा आप प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर देते नजर आ सकते हैं।
निजी जीवन की बात करें, तो आप जीवनसाथी के साथ कुछ यादगार लम्हें गुजार सकते हैं। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत हो सकता है। आर्थिक जीवन अच्छा रहने वाला है। जरूरत कामों में थोड़ा पैसा खर्च कर सकता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
