Mercury Uday In Kumbh 2026: बुध ग्रह को ज्योतिष में व्यापार, वाणी, संचार, गणित, बैकिंग, शेयर बाजार और अर्थव्यवस्था का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह 4 फरवरी 2026 की शाम को उदित होने जा रहे हैं। जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस दौरान व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। साथ ही शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
सूर्य-शनि युति 2026: मिथुन, कुंभ और धनु राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव? जानें ज्योतिषीय विश्लेषण
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध देव का उदित होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से 11वें भाव पर उदित होंगे। इसलिए इस अवधि में आपकी आय में वृद्धि होगी। साथ ही आप आय के नए- नए स्त्रोत से धन कमा सकते हैं।साथ ही अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। समय अनुकूल है। वहीं इस समय आपको संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही व्यापारी वर्ग कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
बुध ग्रह का उदित होना सिंह राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं आपको इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। वहीं जो अविवाहित लोग हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपको फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। साथ ही व्यापारी वर्ग के जातक अच्छा मुनाफा अर्जित कर सकते हैं। साथ ही यह समय आपके जीवन में कई सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। वहीं इस दौरान आपके बड़े- बड़े लोगों के साथ संबंध बनेंगे, जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा।
यह भी पढ़ें:
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
