Budh Shani Yog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर दुर्लभ और शुभ योग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार 6 फरवरी, 2026 की शाम में ग्रहों के राजकुमार बुध और कर्मफल दाता शनि ग्रह एक-दूसरे से 30° की कोणीय दूरी पर स्थित होकर द्विद्वादश योग का निर्माण करेंगे। आपको बता दें कि जब कोई दो ग्रह एक दूसरे से दूसरे और बारहवें भाव में होते हैं, तो यह योग बनता है। यह योग लगभग 30 साल बाद बन रहा है। ऐसे में इस योग के बनने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि और बुध का संयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आपके अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे। वहीं व्यापारिक सिलसिले में लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं और इस दौरान आपको कोई बहुत अच्छी डील भी मिल सकती है। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
शनि और बुध का दुर्लभ संयोग कर्क राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनको परीक्षा में सफलता मिल सकती है। साथ ही आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं इस दौरान बैंक-बैलेंस बढ़त पर रहने वाला है। साथ ही जिन कार्यों में लंबे समय से अड़चनें आ रही थीं, वो बहुत जल्द पूरे होंगे। वहीं कोई मनोकामना की पूर्ति हो सकती है।
तुला राशि (Libra Zodiac)
आप लोगों लिए शनि और बुध का दुर्लभ योग शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा। वहीं इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद दूर हो सकता है। वहीं इस दौरान जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। साथ ही घर-परिवार में सुख-शांति और खुशहाल वातावरण बना रहेगा। वहीं इस समय आपके सेहत भी अच्छी रहेगी।
यह भी पढ़ें:
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
