Mercury Planet Transit In Sagittarius: वैदिक पंचांंग के मुताबिक ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन और वक्री होते रहते हैं। ग्रहों के गोचर का प्रभाव सभी राशियों और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि व्यापार और बुध्दि के दाता बुध ग्रह 3 दिसंबर को धनु राशि में गोचर (Budh Planet Gochar In Dhanu) करने जा रहे हैं। जिससे भद्र राजयोग (Bhadra Rajyog In Kundli) का निर्माण होने जा रहा है। यह योग 3 राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि: आप लोगों के लिए भद्र राजयोग शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से सप्तम स्थान में बन रहा है। जिसे वैवाहिक जीवन और साझेदारी का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको साझेदारी के काम में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही प्रेम संबंधों के मामले में यह वक्त अच्छा है। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको शादी का ऑफर आ सकता है या बात चल सकती है।
वृष राशि: भद्र राजयोग आप लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। यह योग आपकी राशि से आठवें भाव में बनने जा रहा है। जिसे आयु और गुप्त रोग का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही जो छात्र रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको ये समय शुभ साबित हो सकता है। वहीं अगर आप काफी समय से कोई प्रापॅर्टी खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे या फिर प्रापॅर्टी खरीदने के बारे में सोच रहे थे तो इस वक्त आपकी ख्वाहिश पूरी हो सकती है। साथ ही इस दौरान आप कारोबार का विस्तार भी कर सकते हैं।
मीन राशि: आप लोगों के लिए भद्र राजयोग शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से दशम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे नौकरी और कार्यक्षेत्र का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं अगर आप कारोबारी हैं तो आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। इसके साथ ही आपकी आय में भी खास वृद्धि होने की उम्मीद है। भाग्य आपका साथ देगा।