Budh Margi In Dhanu: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह समय- समय पर मार्गी और वक्री होते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि व्यापार और बुद्धि के दाता बुध ग्रह धनु राशि में मार्गी (Mercury Planet Margi) होने जा रहे हैं। मार्गी होने का मतलब किसी भी ग्रह का सीधी चाल से चलना है। बुध ग्रह 18 जनवरी को मार्गी होंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको बुध ग्रह के मार्गी होते ही अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का मार्गी होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में मार्गी होंगे। जिसे संतान, प्रेम संबंध और उच्च शिक्षा का स्थान माना गया है। इसलिए छात्र विदेशी संस्थानों में पढ़ने के इच्छुक हैं, उनके लिए यह अवधि फायदेमंद साबित हो सकती है। साथ ही बच्चों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस समय आपको पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं प्रेम- संबंधों में इस अवधि में मजबूती आएगी।
तुला राशि (Tula Zodiac)
बुध ग्रह का मार्गी होना तुला राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव में मार्गी होंगे। जिसे साहस और पराक्रम का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय कार्यस्थल पर आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और घरेलू जीवन बेहतर होता जाएगा। वहीं इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। वहीं इस अवधि में आप कोई प्रापर्टी खरीद सकते हैं। जिसमें लाभ होने की संभावना है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
बुध ग्रह का मार्गी होना धनु राशि के लोगों को आर्थिक और वैवाहिक जीवन के लिहाज से शानदार साबित हो सकता है। क्योंकि 17 जनवरी से आपको शनि साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी। साथ ही इस समय आपको आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं वैवाहिक जीवन में संंबध मधुर होंगे।
वहीं अगर आप साझेदारी में बिजनस कर रहे हैं तो बड़े लाभ की संभावना बन रही है। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनके रिश्ते की बात चल सकती है। इस समय आपको सेहत में भी सुधार आएगा।