ज्योतिष शास्त्र में जैसे किसी व्यक्ति की कुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके उसके भविष्य और वर्तमान के बारे में जाना जा सकता है। ऐसे ही हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति के हाथ में स्थित रेखाओं और पर्वत का विश्लेषण करके फलित किया जाता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं बुध पर्वत के बारे में, बुध पर्वत, जो व्यक्ति की बुद्धिमत्ता, संवाद कौशल और व्यापारिक क्षमता का प्रतीक माना जाता है। वहीं अगर आपके हाथ में बुध पर्वत उभरा हुआ है, तो यह आपके जीवन में कई सकारात्मक संकेत देता है। साथ ही जिस व्यक्ति के हाथ में बुध पर्वत विकसित होता है तो ऐसा व्यक्ति व्यापार में दक्ष होता है। साथ ही ऐसे व्यक्ति की वाणी प्रभावशाली होती है। आइए जानते हैं बुध पर्वत के बारे में…

कोकिलावन शनि धाम की अद्भुत कहानी: भगवान कृष्ण से जुड़ा है इस चमत्कारी मंदिर का रहस्य

हथली में कहां होता है बुध पर्वत

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, छोटी उंगली के नीचे का भाग बुध पर्वत कहलाता है। यह क्षेत्र बुध ग्रह से जुड़ा होता है, जो बुद्धि, वाणी, व्यापार और तर्कशक्ति का कारक माना जाता है। जिस व्यक्ति का यह पर्वत संतुलित और उभरा हुआ होता है, उसे तेज दिमाग और प्रभावी संवाद क्षमता का धनी माना जाता है।

बुध पर्वत के मजबूत होने के संकेत

यदि हाथ में बुध पर्वत स्पष्ट और विकसित हो तो व्यक्ति में नेतृत्व क्षमता, चतुराई और व्यवहारिक समझ अच्छी होती है। ऐसे लोग अपनी बात को प्रभावी ढंग से रखने में माहिर होते हैं और अक्सर समाज में सम्मान प्राप्त करते हैं। वहीं, यदि यह पर्वत बहुत अधिक उभरा हुआ हो, तो व्यक्ति में चतुराई के साथ-साथ चालाकी भी देखने को मिल सकती है। साथ ही ऐसे लोग अच्छे व्यापारी होते हैं।

बुध पर्वत उभरा हुआ है तो

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार अगर किसी व्यक्ति का बुध पर्वत उभरा हुआ तो ऐसे लोग व्यापार, मार्केटिंग, लेखन, मीडिया और संचार से जुड़े क्षेत्रों में सफल होते हैं। उनकी बातचीत करने की कला उन्हें भीड़ से अलग बनाती है। साथ ही, वे जल्दी निर्णय लेने और परिस्थितियों को समझने में आगे रहते हैं, जिससे उन्हें करियर और आर्थिक मामलों में लाभ मिलता है।

11 अप्रैल से मीन, वृष और मिथुन राशि वालों को करियर और कारोबार में तरक्की के योग, सूर्य और बुध बनाएंगे बुधादित्य राजयोग

कमजोर बुध पर्वत के संकेत

यदि बुध पर्वत दबा हुआ या अस्पष्ट हो, तो यह संचार में कमी, निर्णय लेने में कठिनाई और आत्मविश्वास की कमी का संकेत देता है। ऐसे लोगों को अपने विचार व्यक्त करने में परेशानी हो सकती है और वे अक्सर अवसरों का पूरा लाभ नहीं उठा पाते।

डिसक्लेमर- यह लेख पूरी तरह से धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी सत्यता या इससे होने वाले किसी भी लाभ-हानि की पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए पंचांग, शास्त्र या फिर किसी पंडित से अवश्य जानकारी लें।