Navpancham Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजकुमार बुध को व्यापार, शिक्षा, तर्क-वितर्क, ज्ञान, वाणी, संचार आदि का कारक माना जाता है।वहीं दूसरी ओर देव गुरु बृहस्पति को ज्ञान, धन, विवाह, संतान, उच्च शिक्षा, भाग्य, धर्म और अध्यात्म आदि का कारक मानते हैं। ऐसे में बुध या फिर गुरु की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु बृहस्पति इस समय मिथुन राशि में मार्गी अवस्था में विराजमान है। वहीं बुध कुंभ राशि में स्थित है। बता दें कि अप्रैल माह में बुध-गुरु की कोणीय स्थिति होने से नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों में से इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। जानें इन लकी राशियों के बारे में…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 3 अप्रैल को 4:55 पी एम से गुरु-बुध एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवपंचम राजयोग का निर्माण तब होता है जब दो ग्रह एक-दूसरे से पंचम (5वें) और नवम (9वें) भाव के संबंध में होते हैं।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
गुरु-बुध के संयोग से बना नवपंचम राजयोग इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी हो सकता है। इस राशि की गोचर कुंडली में गुरु 12वें और बुध आठवें भाव में विराजमान होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को विदेश यात्रा के मौके मिल सकते हैं। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव हो सकता है। ऐसे में आप कई धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। नई नौकरी के भी योग बन रहे हैं। घर में सुख-शांति बनी रहेगा। माता का स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों के लिए ये अवधि काफी लाभकारी हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को लाभ मिल सकता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
तुला राशि के जातकों के लिए देव गुरु बृहस्पति और राजकुमार बुध के संयोग से बना नवपंचम राजयोग लाभकारी हो सकता है। इस राशि के नौवें भाव में गुरु और पंचम भाव में बुध विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिल सकता है। लंबी दूरी की यात्राएं कर सकते हैं। गुरु के कारण सोया हुआ भाग्य जाग सकता है। नौकरी के क्षेत्र में भी आपको किस्मत का साथ मिल सकता है, जिससे नई नौकरी के साथ-साथ पदोन्नति, धन लाभ मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को लंबी दूरी की यात्राओं करनी पड़ सकती है। इससे आपको लाभ मिल सकता है। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन सुखद जाने वाले हैं। अविवाहित लोगों के लिए शादी के योग बन सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होंगी और सफलता की सीढ़ियां चढ़ सकते हैं।
मीन राशि (Meen Zodiac)
मीन राशि के जातकों के लिए गुरु-बुध के संयोग से बना नवपंचम राजयोग लाभकारी हो सकता है। इस राशि के चतुर्थ भाव में गुरु और बारहवें भाव में बुध रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को माता-पिता का पूरा सहयोग मिल सकता है। वाहन, घर, संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। घर-परिवार में खुशियां बनी रहेगी। माता के स्वास्थ्य धीरे-धीरे सही हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय अच्छा जाने वाला है। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। व्यापार की बात करें, तो रियल एस्टेट से जुड़े जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
