scorecardresearch

24 घंटे बाद बुध ग्रह करने जा रहे हैं शनि की राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव, खुल सकते हैं किस्मत के नए द्वार

Mercury Transit In Kumbh: पंचांग मुताबिक बुध ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं।

mercury planet gochar in kumbh, budh planet transit
Budh Planet Transit: बुध ग्रह करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश- (जनसत्ता)

Budh Planet Transit In Kumbh: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। साथ ही ग्रह की चाल में बदलाव किसी के लिए सकारात्मक रहता है तो किसी के लिए नकारात्मक। आपको बता दें 24 घंटे बाद बुध ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश (Mercury Gochar In Kumbh) करने जा रहे हैं। जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको बुध ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपके कर्म स्थान पर गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो यह अवधि आपके लिए बहुत ही अच्छी रहेगी। मतलब व्यापारी अपने व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी मिल सकती है या बात चल सकती है। साथ ही इस अवधि में नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नया कार्यभार मिल सकता है। साथ ही प्रमोशन और इंक्रीमेंट की बात चल सकती है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से 11वें स्थान में होने जा रहा है। जिसे इनकम और लाभ का भाव माना गया है। इसलिए आपके इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए माध्यम बन सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपको आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी। आप अलग अलग रास्तों के जरिए धन कमाने में कामयाब रहेंगे। वहीं इस समय आप प्रापर्टी का लेन- देन कर सकते हैं, जो आपको लाभकारी साबित हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे विदेश स्थान और किस्मत का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकती है। मतलब कार्यों की सिद्धि हो सकती है।

वहीं इस समय आप काम- कारोबार से संबंध से यात्रा पर जा सकते हैं। जो आपको शुभ साबित हो सकती है। वहीं इस दौरान आप धन बचत करने में सफल रहेंगे। वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है।

Aditya Gaur

(Vedic Astrologer)

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023

पढें Religion (Religion News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 26-02-2023 at 10:19 IST
अपडेट