Budh Gochar 2026:  वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध आज दोपहर 12:34 ए एम बजे वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के शुक्र की राशि वृषभ में आने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलता है। बता दें कि इस राशि में 29 मई तक रहने वाले हैं। इसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही आज सूर्य के साथ भी युति करने वाले हैं, जिससे बुधादित्य राजयोग का भी निर्माण हो रहा है। बुध के वृषभ राशि में जाने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं बुध के वृषभ राशि में जाने से मेष से लेकर मीन राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव…

द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध 15 मई को  12:34 ए एम बजे बजे वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 29 मई 2026, शुक्रवार को 11:14 ए एम बजे तक इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध को व्यापार, शिक्षा, बुद्धि, बौद्धिक क्षमता, तर्क-वितर्क, , संचार कौशल, सरकारी कार्य और सार्वजनिक प्रतिष्ठा में वृद्धि आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध की स्थिति में बदलाव के साथ सूर्य के साथ युति करने से सभी राशियों पर असर देखने को मिलने वाला है।

मेष राशि में बुध के वृषभ राशि में जाने का असर(Aries Zodiac)

मेष राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में विशेष अवसर मिल सकते हैं। इस राशि के दूसरे भाव यानी धन भाव में बुध का गोचर होने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों के धन लाभ के योग बन रहे हैं। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही वाणी में तीव्रता हो सकती है, जिससे आप कई कामों में सफलता हासिल कर सकते हैं।

वृषभ राशि में बुध के वृषभ राशि में जाने का असर(Taurus Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में बुध का गोचर होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि के साथ व्यक्तित्व में निखार देखने को मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि काफी लाभकारी हो सकती है। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है।

मिथुन राशि में बुध के वृषभ राशि में जाने का असर(Gemini Zodiac)

मिथुन राशि की गोचर कुंडली के बारहवें भाव में बुध का गोचर होने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विदेश के माध्यम से अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। हालांकि मानसिक स्थिति पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। अध्यात्म की ओर झुकाव हो सकता है।

कर्क राशि में बुध के वृषभ राशि में जाने का असर(Cancer Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर अत्यंत शुभ हो सकता है। इस राशि की गोचर कुंडली के ग्यारहवें भाव में बुधका गोचर होने वाला है। लाभ भाव में बुध के होने से इस राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि के साथ समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को धन लाभ के साथ पदोन्नति मिल सकती है।

सिंह राशि में बुध के वृषभ राशि में जाने का असर(Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों को करियर और बिजनेस दोनों क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। इस राशि की गोचर कुंडली में बुध दशम भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होने के साथ-साथ सरकारी कामों में सफलता हासिल हो सकती है।

कन्या राशि  में बुध के वृषभ राशि में जाने का असर(Virgo Zodiac)

कन्या राशि के जातकों को इस अवधि में कई क्षेत्रों में लाभ मिलने के साथ किस्मत का साथ मिल सकता है। इस राशि की गोचर कुंडली के नवम भाव में बुध रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। कई तीर्थ यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है।

तुला राशि में बुध के वृषभ राशि में जाने का असर(Libra Zodiac)

इस राशि के जातकों को इस अवधि में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। इस राशि के अष्टम भाव में बुध प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में अष्टम भाव को ज्यादा सही नहीं माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर भी सजग रहने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि में बुध के वृषभ राशि में जाने का असर(Scorpio Zodiac)

इस राशि की गोचर कुंडली के सप्तम भाव में बुध का गोचर होने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। साझेदारी में किए जा रहे बिजनेस में अच्छा खासा लाभ हो सकता है।

धनु राशि में बुध के वृषभ राशि में जाने का असर(Sagittarius Zodiac)

इस राशि के जातकों की गोचर कुंडली के षष्ठ भाव में बुध का गोचर होने वाला है। इस भाव में जाने के कारण इस राशि के जातक अपने शत्रुओं पर विजय पा सकते हैं। हालांकि अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

मकर राशि में बुध के वृषभ राशि में जाने का असर(Capricorn Zodiac)

मकर राशि के जातकों के लिए बुध का कर्क राशि में जाना काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के पंचम भाव में बुध प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। संतान की ओर से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है।

कुंभ राशि में बुध के वृषभ राशि में जाने का असर(Aquarius Zodiac)

कुंभ राशि के लिए चतुर्थ भाव में बुध गोचर करे रहें है। ऐसे में संपत्ति के मामले में लाभ मिल सकता है। घर-परिवार के साथ सुखद समय बीत सकता है। हालांकि माता के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें।

मीन राशि में बुध के वृषभ राशि में जाने का असर(Pisces Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए बुध का कर्क राशि में जाना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के तृतीय भाव में बुध का गोचर होने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों  संचार, मीडिया और लेखन के क्षेत्र में लाभ पा सकते हैं। छोटे भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

ग्रहों की स्थिति के हिसाब से ये राशिफल निकाला जाता है, जो सामान्य होता है। इसलिए जरूरी नहीं है कि ये हर व्यक्ति पर 100% एक जैसा लागू हो। हर व्यक्ति की जिंदगी अलग होती है क्योंकि जन्म कुंडली (Birth Chart) में दशा–अंतर्दशा, लग्न, ग्रह स्थिति हर एक चीज अलग-अलग होते हैं।

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।