Budh Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि के अलावा नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से देखने को मिलता है। बता दें कि इस समय बुध कुंभ राशि में विराजमान है और 11 अप्रैल को मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं दूसरी ओर बुध पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में विराजमान है और 13 अप्रैल को नक्षत्र परिवर्तन करके उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में आने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। जानें इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…

द्रिक पंचांग के अनुसार, 13 अप्रैल दोपहर 2 बजकर 26 मिनट पर बुध उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और 22 अप्रैल तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। इस दौरान बुध अपनी नीच राशि मीन में होंगे। लेकिन गुरु बृहस्पति के मिथुन राशि (बुध की राशि) में होने से नीच भंग राजयोग का निर्माण होगा। ऐसे में बुध के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में आने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।

आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में से उत्तराभाद्रपद नक्षत्र 26 वां नक्षत्र है। इस नक्षत्र के स्वामी शनि और राशि मीन है। ऐसे में इस राशि पर मीन राशि के स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति का भी वर्चस्व रहता है। इस नक्षत्र में बुध के आने से जातकों को अपार सफलता, कम्युनिकेशन स्किल के साथ अनुशासित सोच प्रदान करती है। ऐसे में करियर, बिजनेस में काफी लाभ मिल सकता है।

वृषभ राशि पर बुध के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में जाने का असर

बुध का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में जाना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रह सकती है। व्यापार के क्षेत्र से जुड़े जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। आप अपने बिजनेस को विस्तार करने में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही निवेश करने से आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है।

आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके अलावा लंबे समय से चली आ रही पैसों की तंगी से भी निजात मिल सकती है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, तो उन्हें भी इस अवधि में लाभ मिल सकता है। नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। इससे आप संतुष्ट, संतोष नजर आ सकते हैं।

छात्रों के लिए ये अवधि अच्छी जाने वाली है। आपकी बौद्धिक क्षमता में तेजी से हो सकती है। नई चीजें सीखने में आपकी गहरी रुचि हो सकती है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। ऐसे में वह परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

लव लाइफ के मामले में आपको लाभ मिल सकता है। रिश्तों में ताजगी आएगी। हालांकि अगर पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी है, तो उसे दूर करने की कोशिश करें।

मिथुन राशि पर बुध के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में जाने का असर

इस राशि के जातकों के लिए बुध का नक्षत्र गोचर करना कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना की जा सकती है। आपकी बुद्धि तेजी होगी, जिससे आप हर एक स्थितियों का विश्लेषण करके अपने हिसाब से बदल पाने में सक्षम हो सकते हैं।

परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। घर में खुशियों का माहौल रह सकता है। इसके साथ ही घर-परिवार से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय भी ले सकते हैं। मानसिक तनाव थोड़ा कम हो सकता है। आप ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं।

धनु राशि पर बुध के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में जाने का असर

इस राशि के जातकों के लिए ये अवधि अनुकूल दिखाई दे सकती है है। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक असर देखने को मिलने वाला है। लंबे समय से कार्यक्षेत्र में चली आ रही समस्याएं सुलझ सकती है। इसके साथ ही धैर्य, संयम से काम करेंगे, तो आपको प्रोजेक्ट में भी सफलता हासिल हो सकती है। आपके काम में नयापन आएगा। नौकरीपेशा जातक अच्छा प्रदर्शन कर पाने में सफल हो सकते हैं।

व्यापार से जुड़े जातकों को भी सफलता हासिल हो सकती है। आपको बिजनेस में कई नए अवसर मिल सकते है। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है।

माता-पिता के साथ अच्छा समय बीत सकता है। परिवार के सदस्यों के माध्यम से आपको अच्छा मार्गदर्शन हो सकता है। ऐसे में आप सही निर्णय लेने में सफल हो सकते हैं।

जब अहंकार पड़ा भारी: इंद्रदेव की इस गलती के कारण दुर्वासा ऋषि ने दिया था शाप, पढ़ें पौराणिक कथा

ग्रहों की स्थिति के हिसाब से ये राशिफल निकाला जाता है, जो सामान्य होता है। इसलिए जरूरी नहीं है कि ये हर व्यक्ति पर 100% एक जैसा लागू हो। हर व्यक्ति की जिंदगी अलग होती है क्योंकि जन्म कुंडली (Birth Chart) में दशा–अंतर्दशा, लग्न, ग्रह स्थिति हर एक चीज अलग-अलग होते हैं।

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।