Budh Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों के राजकुमार कहे जाने के साथ-साथ बुद्धि, वाणी, वाणिज्य, तर्क शक्ति, संचार कौशल, सरकारी कार्य और सार्वजनिक प्रतिष्ठा में वृद्धि आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के साथ-साथ वैश्विक स्तर में देखने को मिल सकता है। बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। इस समय बुध वृषभ राशि और कृत्तिका नक्षत्र में विराजमान है। हालांकि 19 मई को बुध नक्षत्र परिवर्तन करके रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के साथ सूर्य की युति हो रही है, जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में बुध के रोहिणी नक्षत्र में जाने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। हालांकि इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं बुध के रोहिणी नक्षत्र में जाने से किन राशियों के लिए लाभकारी हो सकता है…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध 19 मई 2026, मंगलवार को 02:37 पी एम बजे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और 25 मई तक इसी नक्षत्र में रहने वाले हैं। इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे।
आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में से चौथा नक्षत्र रोहिणी माना जाता है। इस नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा और राशि वृषभ है। इस नक्षत्र को काफी शुभ नक्षत्र माना जाता है। इस नक्षत्र को भौतिक सुख-समृद्धि, वृद्धि, सौंदर्य, उर्वरता आदि का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में बुध के नक्षत्र में जाने से कुछ राशियों के जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।
मेष राशि में बुध के रोहिणी नक्षत्र में जाने का असर(Aries Zodiac)
मेष राशि के जातकों के लिए बुध का रोहिणी नक्षत्र में जाना काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के दूसरे भाव में बुध विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। धन भाव में बुध के होने से इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलने के साथ भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि के भी योग बन रहे हैं।
व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो आपके द्वारा बनाई गई रणनीति कारगर साबित हो सकती है। ऐसे में आपको अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। नया व्यापार शुरू करने के लिए ये समय अच्छा हो सकता है। शिक्षा क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता हासिल हो सकती है।
कन्या राशि में बुध के रोहिणी नक्षत्र में जाने का असर(Virgo Zodiac)
कन्या राशि के जातकों के लिए ये गोचर लाभकारी हो सकता है। इस राशि की गोचर कुंडली के नवम भाव में बुध विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही चंद्रमा की स्थिति बदलती रहेगी। ऐसे में इसका भी प्रभाव देखने को मिलने वाला है। बुध के रोहिणी नक्षत्र में होने से इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे आप कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा सकता है।
नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि लाभकारी हो सकती है। लेखन, शिक्षण, साहित्य और पत्रकारिता से जुड़े जातकों को इस अवधि में काफी लाभ मिल सकता है। धार्मिक या व्यावसायिक यात्राओं करनी पड़ सकती है। लेकिन इससे आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है।
मकर राशि में बुध के रोहिणी नक्षत्र में जाने का असर(Capricorn Zodiac)
मकर राशि के जातकों के लिए बुध का रोहिणी नक्षत्र में जाना काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि की गोचर कुंडली के पंचम भाव में बुध विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों की बुद्धि में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही उत्कृष्ट संचार कौशल होने के कारण कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं। रचनात्मकता में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।ऐसे में वक्ता, लेखक, मीडिया, शिक्षक, साहित्य के क्षेत्र से जुड़े जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। संतान की ओर से भी खुशखबरी मिल सकती है। संतान बुद्धिमान, चंचल और एकाग्रता में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे उनका मन पढ़ाई में भी लग सकता है।
नौकरीपेशा और व्यापारियों को भी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। इस राशि के जातकों को लंबे समय से रुका पैसा मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा बनाई गई रणनीतियां कारगर साबित हो सकती है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
