Budh Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध को बुद्धि, शिक्षा, आईटी, मैनेजमेंट और कम्युनिकेशन के कारक माना जाता है। ऐसे में बुध के नक्षत्र या राशि परिवर्तन करने का असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिलता है। बुध इस समय धनिष्ठा नक्षत्र में विराजमान है। लेकिन आने वाली 7 फरवरी को वह शतभिषा में गोचर कर जाएंगे। जहां एक ओर बुध राहु के साथ कुंभ राशि में विराजमान होंगे, तो वहीं दूसरी ओर बुध राहु के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ऐसे में बुध के शतभिषा नक्षत्र में जाने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव डाल सकते हैं। लेकिन धनु, मकर और कुंभ राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। जानें इन तीन लकी राशियों के बारे में….

द्रिक पंचांग के अनुसार, 7 फरवरी, शनिवार को 04:32 पी एम बजे बुध धनिष्ठा नक्षत्र से निकलकर शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। इस नक्षत्र में 15 फरवरी तक रहेंगे। बुध को 27 नक्षत्रों में से होकर पुन: उसी नक्षत्र में आने में 450 दिन लग जाते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए बुध का शतभिषा नक्षत्र में जाना असरदार माना जा रहा है। इस राशि के लग्न भाव में बुध विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों की सोच में काफी बदलाव देखने को मिलने वाला है। सोच और आत्मविश्वास में बृद्धि के बल पर कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं। आप भविष्य को लेकर कोई अच्छा निर्णय ले सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि काफी लाभकारी हो सकती है। आपके काम की तारीफ की जा सकती है। ऐसे में वरिष्ठ अधिकारी कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। तरक्की की रफ्तार बढ़ेगी और जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।

धनु राशि (Sagittrius Zodiac)

इस राशि के जातकों के व्यक्तित्व में काफी अधिक निखार आ सकता है। इस राशि के तीसरे बाव में बुध विराजमान रहेंगे। ऐसे में साहस में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है। कुछ यात्राएं कर सकते हैं। ऐसे में कई नए लोगों का साथ मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। बोलने और लिखने की क्षमता में बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में आपको परीक्षा में अच्छे अंक मिल सकते हैं। मीडिया, कमीशन, मार्केटिंग और ट्रेवलिंग आदि क्षेत्रों से जुड़े जातकों को अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। नया व्यापार इस अवधि में शुरू करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। हालांकि परिवार के सदस्यों की सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। इसके अलावा शेयर मार्केट में सोच-विचार कर धन लगाएं।

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

मकर राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। इस राशि के दूसरे भाव में बुध रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई स्त्रोतों से धन लाभ हो सकता है। लेकिन लग्जरी लाइफ के लिए आप अच्छा खासा पैसा खर्च कर सकते हैं। भविष्य के लिए भी धन बचाने में सफल हो सकते हैं। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है।

17 फरवरी से मेष, कुंभ और कन्या के जीवन पर पड़ सकता है सकारात्मक प्रभाव, बुद्धि के दाता बुध बनाएंगे नवपंचम राजयोग

दैत्यों के गुरु शुक्र और ग्रहों के राजा सूर्य के संयोग से विपरीत राजयोग का निर्माण होने वाला है, जिससे इन तीन राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अपार सफलता के साथ-साथ मान-सम्मान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। जानें इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिस्क्लेमर: यह लेख पूरी तरह से ज्योतिषीय गणनाओं, ग्रहों के गोचर और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता (Jansatta) इसकी सटीकता या इसके माध्यम से किए गए दावों (जैसे करियर या आर्थिक लाभ) की पुष्टि नहीं करता है। ज्योतिषीय भविष्यवाणियां केवल सामान्य मार्गदर्शन के लिए हैं और इन्हें पेशेवर वित्तीय, कानूनी या निवेश सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय या निवेश से पहले संबंधित विषय के प्रमाणित ज्योतिषी, पंडित आदि से परामर्श अवश्य लें।