Budh Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 29 मई को बुध अपनी ही राशि मिथुन में प्रवेश करने वाले हैें। ज्योतिष में इस गोचर को काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। बुध को व्यापार, शिक्षा, बुद्धि, संवाद, निर्णय क्षमता से लेकर मानसिक गतिविधियों का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से देखने को मिलता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते है बुध के मिथुन राशि में जाने से मेष से लेकर मीन राशि पर असर…
द्रिक पंचांग के अनुसार, 29 मई को 11:14 ए एम बजे बुध मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 22 जून तक इसी राशि में रहेंगे और फिर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बता दें कि इस राशि में शुक्र भी विराजमान रहेंगे, जिससे दोनों ग्रहों की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है।
मेष राशि पर बुध के मिथुन राशि में जाने का असर (Aries Zodiac)
मेष राशि के जातकों को इस अवधि में थोड़ा सा संभलकर रहने की जरूरत है। आपका मन अधिक चंचल हो सकता है। ऐसे में आपका फोकम कम हो सकता है और आपका मन भटक सकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिल सकता है।
वृषभ राशि पर बुध के मिथुन राशि में जाने का असर (Taurus Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए बुध का मिथुन राशि में जाना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के धन भाव में बुध का गोचर हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी वाणी में भी काफी प्रभाव देखने को मिलने वाला है। आपको नौकरी और बिजनेस में लाभ मिल सकता है। इंटरव्यू, कोई बड़ी डील या फिर प्रोजेक्ट पाने में सफल हो सकते हैं।
मिथुन राशि पर बुध के मिथुन राशि में जाने का असर (Gemini Zodiac)
यह गोचर इस राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है, क्योंकि बुध लग्न भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को उनके द्वारा की जा रही मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। आपको किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को उन्नति और वेतन वृद्धि मिल सकती है।
कर्क राशि पर बुध के मिथुन राशि में जाने का असर (Cancer Zodiac)
इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आपको कई यात्राएं भी करनी पड़ सकती है। इसके अलावा शत्रुओं से थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।
सिंह राशि (Leo Zodiac) पर बुध के मिथुन राशि में जाने का असरसिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि की गोचर कुंडली के ग्यारहवें भाव में बुध का गोचर होने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए उन्नति के द्वार खुल सकते हैं। आय में तेजी से बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि काफी लाभकारी हो सकती है। वेतन वृद्धि, पदोन्नति से लेकर इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं।
कन्या राशि पर बुध के मिथुन राशि में जाने का असर(Virgo Zodiac)
कन्या राशि के जातकों को भी इस अवधि में अच्छा खासा लाभ मिल सकता है, क्योंकि बुध दशम भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में आय में वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। पूरा का पूरा साथ मिल सकता है। नौकरी और बिजनेस में भी लाभ मिल सकता है।
तुला राशि पर बुध के मिथुन राशि में जाने का असर(Libra Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर किस्मत का साथ दिला सकता है, क्योंकि बुध भाग्य भाव में प्रवेश करने वाले हैं। आपको कम प्रयास में भी अच्छा परिणाम मिल सकता है। आपको कई क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है।
वृश्चिक राशि पर बुध के मिथुन राशि में जाने का असर (Scorpio Zodiac)
इस राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। इस राशि के अष्टम भाव में बुध का गोचर होगा, जो शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों मानसिक और शारीरिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। परिवार का पूरा सहयोग मिल सकता है।
धनु राशि पर बुध के मिथुन राशि में जाने का असर (Sagittarius Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के सातवें भाव में बुध प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों का दांपत्य जीवन अच्छा जा सकता है। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। लव लाइफ भी अच्छी जाने वाली है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
मकर राशि पर बुध के मिथुन राशि में जाने का असर (Capricorn Zodiac)
इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। इसके अलावा शत्रुओं से भी सावधान रहने की जरूरत है। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति सही रह सकती है।
कुंभ राशि पर बुध के मिथुन राशि में जाने का असर (Aquarius Zodiac)
कुंभ राशि के जातकों के लिए ये अवधि काफी लाभकारी रहने वाली है इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। आपके द्वारा की जा रही मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। कोई भी निर्णय सोच समझकर करेंगे, तो उसमें सफलता हासिल हो सकती है।
मीन राशि पर बुध के मिथुन राशि में जाने का असर (Pisces Zodiac)
इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के चौथे भाव में बुध का गोचर होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुख की प्राप्ति हो सकती है। वाहन, भूमि, मकान आदि खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में पदोन्नति, इंक्रीमेंट से लेकर प्रमोशन हो सकता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
