Budh Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार माने जाने वाले बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। बुध को बुद्धि, वाणी, वाणिज्य, तर्क शक्ति और स्नायु तंत्र के नैसर्गिक कारक माना जाता है। ऐसे में बुध की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के साथ वैश्विक स्तर में देखने को मिल सकता है। बता दें कि इस समय बुध मेष राशि और भरणी नक्षत्र में विराजमान है। वहीं 13 मई को बुध नक्षत्र परिवर्तन करके कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। मेष राशि में पहले से ही सूर्य उच्च स्थिति में विद्यमान हैं, ऐसे में बुध और सूर्य की युति से शक्तिशाली बुधादित्य योग का निर्माण हुआ है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं बुध के कृत्तिका नक्षत्र में जाने से किन राशि के जातकों के लिए लाभकारी हो सकता है..

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 13 मई को सुबह 11:47 ए एम बजे बुध कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और 19 मई तक इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। बता दें कि 15 मई को बुध मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में से कृत्तिका तीसरा नक्षत्र है और इसके स्वामी सूर्य है। यह अग्नि और ऊर्जा से संबंधित है। ऐसे में बुध की स्थिति में बदलाव के कारण तेज, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता में असर देखने को मिलने वाला है। बता दें कि कृत्तिका नक्षत्र के पहले चरण की राशि मेष और अन्य तीन चरणों के राशि वृषभ है।

मेष राशि में बुध के कृत्तिका नक्षत्र में जाने का असर(Aries Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए बुध का कृत्तिका नक्षत्र में जाना कई मायनों में खास हो सकता है। इस अवधि में आपकी गोचर कुंडली के लग्न और दूसरे भाव में बुध विराजमान रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी के क्षेत्र में कई लाभ मिल सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में भी तेजी से वृद्धि देखने को मिल सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आ सकता है। इसके साथ ही आपकी वाणी में अधिक प्रभाव होने के कारण आपकी बातों से लोगों पर असर देखने को मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी कई नए अवसर, प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। इससे आपको काफी मुनाफा हो सकता है।

जो लोग अपना व्यवसाय करते हैं। वह अपनी रणनीतियों के माध्यम से काफी सफलता हासिल कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये अवधि लाभकारी हो सकती है। आपके अंदर नेतृत्व करने सी क्षमता में बढ़ोतरी हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह गोचर अत्यंत शुभ माना गया है, क्योंकि एकाग्रता, स्मरण शक्ति और अध्ययन क्षमता में वृद्धि हो सकती है। ऐसे में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं।

सिंह राशि में बुध के कृत्तिका नक्षत्र में जाने का असर(Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए बुध का कृत्तिका नक्षत्र में जाना काफी फलदायी हो सकता है। इस राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये अवधि लाभकारी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रगति और आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है।

नौकरीपेशा जातकों को स्थान परिवर्तन, प्रमोशन या फिर नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। आपको उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिल सकता है। व्यापार करने वालों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। खासकर आयात-निर्यात करने वाले जातकों को व्यापार में काफी लाभ मिल सकता है।

तुला राशि में बुध के कृत्तिका नक्षत्र में जाने का असर (Libra Zodiac)

तुला राशि वालों के लिए यह गोचर भाग्य में वृद्धि लाने वाला माना गया है। अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और जीवन में स्थिरता आ सकती है। जीवन में सुख-शांति की दस्तक हो सकती है। इस राशि के सप्तम और अष्टम भाव में बुध रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों से शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। व्यापार में भी काफी लाभ मिल सकता है। साझेदारी में किए जा रहे व्यापार में भी लाभ मिल सकता है।

दांपत्य जीवन में यह समय मधुरता और समझ बढ़ाने वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ संवाद मजबूत होगा और आप दोनों मिलकर भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं।

आज का पंचांग 13 मई 2026: अपरा एकादशी आज, जानें बुधवार का शुभ मुहूर्त, योग और राहुकाल

ग्रहों की स्थिति के हिसाब से ये राशिफल निकाला जाता है, जो सामान्य होता है। इसलिए जरूरी नहीं है कि ये हर व्यक्ति पर 100% एक जैसा लागू हो। हर व्यक्ति की जिंदगी अलग होती है क्योंकि जन्म कुंडली (Birth Chart) में दशा–अंतर्दशा, लग्न, ग्रह स्थिति हर एक चीज अलग-अलग होते हैं।

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।